Mp में सभी सीटों पर जीत के बाद मिले शिवराज और मोहन, एक दूजे को खिलाई मिठाई
भोपाल- मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर रिकॉर्ड जीत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव आज एक दूसरे से मिले जहां दोनों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया
डॉ. मोहन ने कहा, भाई साहब तो अब दिल्ली जा रहे हैं। शिवराज ने मोहन सरकार की बेहतरी के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जुटने की अपील की।
इधर, कांग्रेस में निराशा है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस को एकजुट रहकर तैयार करने की बात कही। छिंदवाड़ा की हार पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा, जनता का आदेश स्वीकार है।








