Re. No. MP-47–0010301

सोन नदी से रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को अमिलिया पुलिस ने पकड़ा

सोन नदी से रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को अमिलिया पुलिस ने पकड़ा

सीधी-थाना प्रभारी अमिलिया उनि शेषमणि मिश्रा के नेतृत्व में अमिलिया पुलिस द्वारा सोन घड़ियाल प्रतिबंधित क्षेत्र खड़बड़ा घाट से रेत का उत्खनन एवं परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जप्त कर चालक के विरुद्ध मामला किया गया पंजीबद्ध।

बता दे कि दिनांक 04/06/2024 को देहात भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी अमिलिया को जरिये मुखविर सूचना मिली की खड़बड़ा घाट सोन घडियाल प्रतिबंधित क्षेत्र सोन नदी से कुछ ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर वन्य प्राणियों को क्षति पंहुचा रहे है। मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित रूप से थाना प्रभारी अमिलिया द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को उक्त सूचना से अवगत कराया जाकर सूचना की पुष्टि एवं विधिक कार्यवाही हेतु त्वरित रूप से टीम गठित कर घटना स्थल की ओर भेजी गई जहॉ खड़बड़ा घाट सोन घडियाल प्रतिबंधित क्षेत्र सोन नदी के पास पहुंचे तो नदी में एक सफ़ेद नीला रंग का स्वराज ट्रैक्टर बालू लोड़ कर आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस को आता देखकर ट्रैक्टर चालक अनियंत्रित तरीके से ट्रैक्टर ट्राली उठा कर रेता अनलोड करते हुये भागने लगा जिसे घेराबंदी कर हमराह स्टॉफ की मदत से बिना नंबर के स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर को पकड़ा गया जिसका चालक धर्मेंद्र सिंह निवासी खड़बड़ा थाना अमिलिया जिला सीधी का ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया। उक्त आरोपी ट्रैक्टर चालक का कृत्य आईपीसी की धारा 379, 414, 335, 189 वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 27, 29, 39, 41, 51, भारतीय वन अधिनियम की धारा 2, 41, 52, खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4, 2, गौड़ खनिज अधिनियम की धारा 53(1), 53(3), 53(5) एवं मोटरयान अधिनियम 184, 177, 77 का अपराध पाये जाने पर आरोपी ट्रैक्टर चालक धर्मेंद्र सिंह निवासी खड़बड़ा थाना अमिलिया जिला सीधी के विरूद्ध अपराध कायम कर ट्रैक्टर मय ट्राली रेता भरा हुआ कुल कीमती 6.25 लाख रूपये जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

सराहनीय योगदान
उपर्युक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमिलिया उनि. शेषमणि मिश्रा, उनि ऋषि कुमार द्विवेदी, सउनि लालमणि बंसल, आरक्षक रामगोपाल प्रजापति एवं अलोक त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!