Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24newsरुंदा मे आदिवासियों के बीच पहुंचे सीधी पुलिस कप्तान, उनकी समस्याओं से हुए अवगत, वितरित की सामग्री

Sidhi24newsरुंदा मे आदिवासियों के बीच पहुंचे सीधी पुलिस कप्तान, उनकी समस्याओं से हुए अवगत, वितरित की सामग्री

 

सीधी- जिले के वनान्चल आदिवासी अंचल जनपद पंचायत क्षेत्र कुसमी के ग्राम रूदा में आज शनिवार के दिन सीधी जिले के पुलिस कप्तान डॉक्टर रविंद्र वर्मा अपने स्टाफ के साथ और जनप्रतिनिधियों के बीच से होते हुए आदिवासी बच्चों तथा अन्य लोगों के बीच पहुंचे। जहां उन्होंने घंटो तक उनसे माइक टू माइक बातें की उनकी समस्याओ से अवगत हुये,उनके मन की बात समझना का प्रयास किया।

दरअसल जिला मुख्यालय के जन चेतना शिविर थाना आजाक के द्वारा यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासियों को मुख्य धारा से जोड़ना एवं उनके अधिकार एवं कर्तव्यों का बोध कराना था। प्रशासन के दौरान उन्हें क्या अधिकार दिए गए हैं और उन शक्तियों का वह किस प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं इसके बारे में खुद पुलिस कप्तान ने वहा के लोगों को जानकारी दी है।

इतना ही नहीं वहा के लोगों को बच्चों महिलाओ तथा बूढ़ों को कपड़ा, साड़ी,कॉपी,पेन,स्केच, जूता,तौलिया,फ्रांक टी शर्ट स्केज कापी तथा शर्ट का भी उन्होने वितरण किया है। जहां जरूरतमंद लोगों को सामग्री का वितरण करके उन्होंने उनके साथ स्वल्पाहार भी किया है।

*ख़ुश हुए ग्रामीण*

सीधी एसपी डॉक्टर रविंद्र वर्मा को अपने बीच पाकर आदिवासी ग्रामवासी काफी खुश हुए हैं। सीधी एसपी ने लोगों को यह समझाया कि उन्हें किस प्रकार से पुलिस का सहारा लेना है और अनैतिक गतिविधियों से दूर रहना है। समाज में एक अलग स्थान बनाने के लिए उन्होंने लोगों को प्रेरित किया है।

ये रहे मौजूद
मुख्य रूप से सीधी एसपी डॉक्टर रविंद्र वर्मा के साथ धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह, जनपद सदस्य अतिबल सिंह,सरपंच वंश बहादुर सिंह,मुखिया तेजबली सिहं,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव,सीधी नायब तहसीलदार नारायण सिहं ,एसडीओपी रोशनी सिंह ठाकुर,थाना अजाक प्रभारी,थाना कुसमी प्रभारी भूपेश कुमार वैस पोडी चौकी प्रभारी ,जीआरएस रूदा के साथ रूदा पंचायत के ग्रामीण ग्रामीण मौजूद रहे हैं।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!