Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news:संदिग्ध परिस्थितियों में तेंदुए कि हुई मौत,पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार

Sidhi24news:संदिग्ध परिस्थितियों में तेंदुए कि हुई मौत,पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार

मऊगंज- नव गठित जिले मऊगंज में एक अवयस्क तेंदुए की मौत का मामला प्रकाश में आया है। यहाँ वन अमले को ग्रामीणों के द्वारा सूचना दी गई थी कि एक अवयस्क तेंदुआ महुआ के पेड़ पर चढ़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी मऊगंज और वन अमले की टीम मौके पर पहुंची। दोपहर 1 बजे के करीब तेंदुआ पेड़ से लड़खड़ाते हुए नीचे उतरा और अचेत होकर गिर गया। जिसके बाद मुकुंदपुर जू की टीम को इलाज के लिए मौके पर बुलाया गया। टीम ने तेंदुए के मौत की पुष्टि की। जिसके बाद तेंदुए का पोस्टमॉर्टम कराया गया और उसका अंतिम संस्कार वन विभाग की टीम ने मऊगंज के सीतापुर सर्किल के चौरा पहाड़ में किया।

मौत के बाद तहसीलदार, वन परिक्षेत्र अधिकारी मऊगंज, वन चिकित्सा अधिकारी मुकुंदपुर जू और वन अमले की टीम ने मिलकर तेंदुए का अंतिम संस्कार किया। DFO के मुताबिक प्राथमिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!