Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news:भोपाल से रीवा की पहली उड़ान गुरुवार को, प्रदेश के आठ शहर हवाई सेवा से जुड़ेंगे

Sidhi24news:भोपाल से रीवा की पहली उड़ान गुरुवार को, प्रदेश के आठ शहर हवाई सेवा से जुड़ेंगे

भोपाल- मप्र के आठ शहर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली एवं खजुराहो को छह सीटर वाले दो एयर क्राफ्ट के माध्यम से जोड़ने के लिए पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा का संचालन गुरुवार से शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव 13 जून को भोपाल एयरपोर्ट पर पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा के विमान को फ्लैग आफ कर रवाना करेंगे। पहली फ्लाइट भोपाल-जबलपुर-रीवा-सिंगरौली की होगी। वहीं, 14 मार्च को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने भोपाल के स्टेट हैंगर से पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ किया था। टिकिट बुकिंग के लिए आनलाइन सुविधा के लिए फ्लायओला वेबसाइट डेवलप की गई है, जिसको मुख्यमंत्री द्वारा लांच किया जाएगा।
प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश के पर्यटन स्थलों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर एवं सुगम बनाने और पर्यटन सुविधाओं में विस्तार करने के लिए लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। यह पर्यटन क्षेत्र के साथ-साथ उद्योग, व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं संस्कृति और कला के प्रचार-प्रसार के लिए भी लाभदायक है। प्रमुख सचिव ने बताया कि वायु सेवा की बुकिंग के लिए  इंदौर,  भोपाल एवं जबलपुर के एयरपोर्ट पर बुकिंग काउंटर स्थापित किए जा चुके हैं। प्रदेश के आठ शहरों को हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। जिसका विस्तार आने वाले समय में कुछ और शहरों तक किया जाएगा। पर्यटन वायु सेवा को प्रदेश के प्रमुख शहरों को जोड़ा जा रहा है। 15 जून को ग्वालियर और 16 जून को उज्जैन से हवाई यात्रा की शुरुआत होगी।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!