Sidhi24news:सीधी-टिकरी मार्ग में फिर हुआ हादसा,नाले में गिरा बल्कर, चालक की हुई मौत
सीधी-निगरी पॉवर प्लांट से राखड़ लोडकर सीधी की ओर आ रहा बल्कर अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे सीधी-टिकरी मार्ग में ग्राम लोहझर के पास धुन्ने वन्ने नाले की है। बताया गया कि वल्कर वाहन क्रमांक एमपी 19 एचए 6014 का चालक अरविंद पिता जमुना प्रसाद पटेल (45) निवासी उकरहा थाना कमर्जी, जेपी पॉवर प्लांट निगरी से राखड़ लोडकर सीधी की ओर आ रहा था। धुन्ने वन्ने जंगल के पास तेज गति के कारण मोड़ में वाहन अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया।








