Re. No. MP-47–0010301

अधिकारियों ने विद्यार्थियों से साझा किए अनुभव, भविष्य में बेहतर करने किया प्रेरित

अधिकारियों ने विद्यार्थियों से साझा किए अनुभव, भविष्य में बेहतर करने किया प्रेरित

सीधी/मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग एवं राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार 18 से 20 जून तक स्कूल चले हम अभियान 2024 अन्तर्गत तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन सीधी जिले में किया गया। प्रथम दिवस समस्त शालाओं में प्रवेशोत्सव के साथ-साथ प्राथमिक माध्यमिक शालाओं में विशेष भोज का आयोजन किया गया। इस अवधि में शालाओं में विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण, शाला प्रबन्धन समिति की बैठकों का आयोजन किया गया। पूर्व से पोर्टल पर पंजीकृत गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों के द्वारा शालाओं में उपस्थित होकर विद्यार्थियों से भेंट की गई। उनके द्वारा अपने जीवन के अनुभव एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप संस्मणों को साझा किया गया। प्रवेशोत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम सी एम राइज स्कूल शा. कन्या उ. मा. वि. सीधी में सांसद डाॅ. राजेश मिश्रा, कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी राहुल धोटे की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। 

बच्चो का भविष्य बेहतर करने का प्रयास

शासन के निर्देशानुसार विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी शालाओं में अवलोकन, विद्यार्थियों से संवाद एवं कक्षाध्यापन हेतु जिला स्तर से कलेक्टर द्वारा लगाई गई थी जिसमें अधिकारियों के द्वारा शालाओं में उपस्थित होकर कक्षाध्यापन का कार्य भी किया गया। विकासखण्ड कुसमी में एस पी मिश्रा एसडीएम कुसमी के द्वारा शा. हाई स्कूल मेंड़रा, ज्ञानेन्द्र मिश्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी के द्वारा शा. हाई स्कूल घुपखड़, विकासखण्ड मझौली में आर पी त्रिपाठी एसडीएम मझौली के द्वारा शा. हाई स्कूल छुही, श्री निवास द्विवेदी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मझौली के द्वारा शा. हाई स्कूल चोरवा, बालमीक प्रसाद साकेत नायब तहसीलदार मझौली के द्वारा शा.उ.मा.वि. खड़ौरा, पुष्पेन्द्र सिंह, जिला परियोजना प्रबन्धक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सीधी के द्वारा शा. मा. शा. डोकरबन्धा में अध्यापन कार्य किया गया। 

नीलेश शर्मा एसडीएम सीधी के द्वारा शा. हाई स्कूल महराजपुर, राजेश तिवारी डीपीसी के द्वारा शा.मा.शा. जोरौंधा, डाॅ प्रेमलाल मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा शा.उ.मा.वि. कन्या गाड़ा, अशोक तिवारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीधी के द्वारा शा.उ.मा.वि. लकोंड़ा में अध्यापन कार्य किया गया। 

विकासखण्ड रामपुर नैकिन अन्तर्गत राजीव तिवारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के द्वारा शाहाई स्कूल रैदुअरिया, सावन कुमार सोनी कार्यपालन यन्त्री बाणसगर चुरहट के द्वारा शा. मा शा. रामनगर, राम प्रताप सोनी नायब तहसीलदार चुरहट के द्वारा शा. कन्या उ. मा. वि. चुरहटमें अध्यापन कार्य किया गया। विकासखण्ड सिहावल में शैलेन्द्र पाण्डेय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिहावल के द्वारा सी एम राइज स्कूल सिहावल, नवीन कुशवाहा जिला प्रबन्धक उद्योग एवं व्यपार केन्द्र सीधी के द्वारा शा. उ. मा.वि. पोखरा में अध्यापन कार्य किया गया। 

इसके अतिरिक्त एडीपीसी एवं एपीसी (रमसा), समस्त एपीसी (सर्व शिक्षा अभियान) समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, समस्त विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक, समस्त जनशिक्षकों के द्वारा अपनी अपनी आवन्टित शालाओं में उपस्थित होकर अध्यापन कार्य किया गया।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!