Sidhi24 news:देर रात मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी,14 IAS अधिकारियों के हुए तबादले
भोपाल- मध्य प्रदेश में गुरुवार देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है यहां 14 सीनियर आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं और उन्हें नवीन पद स्थापना दी गई है। इस लिस्ट में अपर मुख्य सचिव, सचिव और अपर सचिव स्तर के अफसर इधर से उधर किए गए हैं।
करीब एक दशक से महत्वपूर्ण विभागों में पदस्थ रहे अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया को लूप लाइन में भेजा गया है। उन्हें प्रशासन अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। वहीं प्रशासन अकादमी के महानिदेशक विनोद कुमार को संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान बनाया गया है।
इस आदेश के बाद अब मो. सुलेमान ही ऐसे अफसर हैं जो सीएम के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा के सीनियर हैं। सुलेमान चार साल से ज्यादा समय से हेल्थ डिपार्टमेंट के अपर मुख्य सचिव हैं और उन्हें भी जल्द मंत्रालय से बाहर किया जा सकता है। इस तरह की प्रशासनिक जमावट से नए मुख्य सचिव के रूप में डॉ. राजेश राजौरा की पदस्थापना के संकेत पुख्ता होने लगे हैं।

बता दे कि जारी आदेश में श्री विनोद कुमार (1989) महानिदेशक, आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, मध्यप्रदेश भोपाल तथा अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग (अतिरिक्त प्रभार) को स्थानांतरित कर संचालक, आदिम जाति अनुसधान एवं विकास संस्थान, भोपाल के पद पर पदस्थापन की गई है।
श्री जे. एन. कांसोटिया (1989) अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, वन विभाग को महानिदेशक, आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, मध्यप्रदेश भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है।
श्री अशोक बर्णवाल (1991) अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग को अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, वन विभाग
रश्मि अरुण शमी प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा को प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता संरक्षण
एम सेलवेन्द्रन पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक, मुद्रांक मप्र, भोपाल को सचिव, मप्र शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विभाग विभाग
डॉ. संजय गोयल सचिव, मप्र शासन, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग को सचिव, मप्र शासन, स्कूल शिक्षा विभाग
रघुराज एम. आर.प्रबंध संचालक मप्र पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड, जबलपुर को सचिव, मप्र शासन, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग
डॉ. या सदाय खांडे आयुक्त, ग्वालियर संभाग को आयुक्त, जनसंपर्क, मप्र, भोपाल
बाबू सिंह जामोद आयुक्त, शहडोल संभाग को आयुक्त, रीवा संभाग आयुक्त, शहडोल संभाग (अतिरिक्त प्रभार)
स्वतंत्र कुमार सिंह आयुक्त,वाणिज्यिक कर इंदौर तथा श्रम आयुक्त, मप्र, इंदौर (अतिरिक्त प्रभार) को संचालक, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास, भोपाल
कृष्ण गोपाल तिवारी सचिव, मप्र शासन, जल संसाधन विभाग को आयुक्त, नर्मदापुरम संभाग
मनोज खत्री संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मप्र, भोपाल को आयुक्त, ग्वालियर संभाग
धनराजू एस संचालक, राज्य शिक्षा पदेन मप्र केंद्र तथा अपर सचिव, शासन, स्कूल शिक्षा विभाग को वि.क.अ.-सह- आयुक्त, वाणिज्यिक कर, इंदौर तथा वि.क.अ.-सह-श्रम आयुक्त, मप्र, इंदौर
हरजिंदर सिंह अपर सचिव, मप्र शासन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग को संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र तथा पदेन अपर सचिव, मप्र शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर स्थानांतरित किया गया है।









