Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news:बोरवेल मशीन में घुसी बाइक, चालक की मौत

Sidhi24news:बोरवेल मशीन में घुसी बाइक, चालक की मौत

 

सीधी-जिले के थाना रामपुर नैकिन क्षेत्र के पुलिस चौकी खड्डी अंर्तगत रिमारी बाजार में कल सोमवार बाइक सवार की बोरिंग मशीन से टक्कर होने के कारण मौत हो गई। बताया गया कि रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत भुइयांडोल निवासी अतुल पित लवकुश शुक्ला (18) भुइयांडोल से खड्डी की तरफ जा रहा था। बाइक बोरिंग मशीन से टकरा गई, जिससे अतुल की हालत नाजुक होने पर ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

फांसी पर झूला युवक, मौत

मानसिक रूप से परेशान युवक ने घर के अंदर फांसी लगा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार की सुबह करीब 7.30 बजे की है। बताया गया कि बहरी थाना अंतर्गत सारो गांव निवासी जगन्नाथ पिता कंताली साकेत (35) मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, जिसके कारण वह फंसी लगा लिया। परिजनों द्वारा फंदा काटकर जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिए।

जमीनी विवाद को लेकर महिला से मारपीट

जमीनी विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट की गई, चोट आने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार की सुबह करीब 5.30 बजे की है।

बताया गया कि सिटी कोतवाली अंतर्गत प्रेमवती पति दादी अगरिया (45) के साथ लाठी डंडे से गुडिया अगरिया, रानी अगरिया व पानकली अगरिया सभी निवासी डाड़ी के द्वारा मारपीट की गई। अस्पताल चौकी पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीवद्ध कर लिया गया है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!