Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news:नदी नहाने गए युवक की पानी में उतराती मिली लाश

Sidhi24news:नदी नहाने गए युवक की पानी में उतराती मिली लाश

 

सीधी-मझौली थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी मड़वास अंतर्गत स्टाप डेम में नहाने के दौरान पानी में डूबने से एक 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक संतोष उर्फ लालू पिता मथुरा प्रसाद विश्वकर्मा (40) निवासी मड़वास बजार रविवार को सुबह तकरीबन 11 बजे सेहरा नदी में पोस्ट आफिस मार्ग पर निर्मित स्टाप डेम में रोज की तरह नहाने गया था। लेकिन वापस घर नहीं लौटा। शाम 5 बजे तक मृतक के वापस घर नहीं आने के बाद परिजनों द्वारा मड़वास बजार सहित नदी की तरफ खोज बीन शुरू की गई। इसी बीच बकरी चरा रहे कुछ चरवाहों के द्वारा बताया गया कि संतोष उर्फ लालू विश्वकर्मा दोपहर के समय स्टाप डेम में कपड़ा धोकर नहाने की तैयारी में था तभी हम लोग बकरी लेकर अपने घर चले गए थे।

परिजनों द्वारा इस बात कि सूचना शाम 7 बजे पुलिस चौकी मड़वास में दी गई। सोमवार को सुबह तकरीबन 8 बजे ग्रामीणों द्वारा संतोष उर्फ लालू का शव पानी में तैरते हुए देखा गया। तत्पश्चात शव पानी में तैरने की सूचना परिजनों को दी गई।

तदोपरांत परिजनों द्वारा स्टाप डेम में शव तैरने की जानकारी से पुलिस चौकी मड़वास के प्रभारी केदार परौहा को अवगत कराया गया। सूचना उपरांत चौकी प्रभारी मय स्टाफ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकलवा कर शव का निरीक्षण कर स्थल पंचनामा आदि की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र मड़वास भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया। मड़वास पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!