Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news:जादू टोना की शंका में महिला कि गई जान,पडोसी युवक ने पटक पटक कर उतारा मौत के घाट

Sidhi24news:जादू टोना की शंका में महिला कि गई जान,पडोसी युवक ने पटक पटक कर उतारा मौत के घाट

शहडोल- पिता की मौत के पीछे जादू टोना का शक पुत्र के दिमाग में इस कदर बैठा कि उसने पड़ोस में रहने वाली महिला को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
यह घटना सोमवार को जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम टेटका घटित हुई। थाना प्रभारी सतेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जादू टोना की बात को लेकर हत्या हुई है। जांच चल रही है।

जानकारी के अनुसार जयसिंह नगर थाना क्षेत्र के ग्राम टेटका निवासी रामसुर गोंड़ (60) की मौत हो गई। वह कैंसर जैसी घातक बीमारी से पीड़ित थे। लेकिन मृतक के पुत्र राजू सिंह गोड़ को काफी समय से इस बात का शक था कि पड़ोस में रहने वाली दादी सुभागिया पति रामसेवक (70) द्वारा उसके पिता के ऊपर जादू टोना किया गया है। इसी कारण उसकी मौत हुई है।

पिता की मौत के कुछ ही देर बाद वह उक्त महिला के घर पहुंच गया। जहां राजू ने महिला को पटक-पटक कर मारा और जब महिला अचेत हो गई तो उसे लगा की वह मर चुकी है तो वहां से भाग गया। घटना के बाद वृद्धा को गंभीर हालत में जयसिंहनगर अस्पताल लाया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

इस वारदात के बाद सोमवार को गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। एक तरफ जहां वृद्धा की ह्त्या के बाद पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया है। वहीं दूसरी ओर आरोपी राजू के पिता के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। गांव में एक साथ दो पड़ोसियों की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है। बहरहाल पुलिस अब राजू के पिता के अंतिम संस्कार के बाद उसे गिरफ्तार करने की बात कह रही हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!