Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news:सीएम मोहन यादव की लाड़ली बहनों को सौगात,सावन माह मे मिलेगी बढ़ कर राशि

Sidhi24news:सीएम मोहन यादव की लाड़ली बहनों को सौगात,सावन माह मे मिलेगी बढ़ कर राशि

भोपाल– मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में हुई बैठक में लाड़ली बहनों के लिए एक अहम घोषणा करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन माह में प्रत्येक लाडली बहन के खाते में आने वाली एक तारीख को 250 रुपए अंतरित किए जाएंगे। रक्षाबंधन पर जनप्रतिनिधि लाड़ली बहनों से राखी बंधवाएंगे।

आज मंगलवार को कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सावन माह का विशेष महत्व है। सावन माह में प्रत्येक लाड़ली बहन के खाते में आने वाली एक तारीख को ढाई सौ रुपए अंतरित किए जाएंगे। यह राशि लाड़ली बहनों के लिए शासन की ओर से प्रतिमाह जारी होने वाली 1250 रुपए की राशि से अलग होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहनों को प्रतिमाह जारी होने वाले 1250 रुपए पूर्वानुसार उनके खाते में जारी किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जनप्रतिनिधियों से रक्षाबंधन के पर्व पर सावन माह में अपने-अपने क्षेत्र की बहनों से राखी बंधवाने का आह्वान भी किया।
इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी
मंत्रालय में हुई बैठक में आईटी नीति में संशोधन समेत कुछ अन्य अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। दरअसल, प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने के लिए मोहन सरकार नीतियों में परिवर्तन कर रही है। इसी क्रम में अब आईटी पॉलिसी में परिवर्तन किया जा रहा है। इसके अलावा मंदसौर जिले में धुंधडका तहसील बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इसके लिए 20 पद स्वीकृत किए जाएंगे। इसे मिलाकर प्रदेश में कुल 449 तहसील हो जाएंगी

Leave a Comment

error: Content is protected !!