Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news:कटिया फसाते करंट की चपेट में आए व्यक्ति की हुई मौत

Sidhi24news:कटिया फसाते करंट की चपेट में आए व्यक्ति की हुई मौत

सीधी-कटिया फसाते समय बिजली का एक वायर प्रौढ़ के चेहरे पर गिर गया, जिसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। घटना बुधवार की दोपहर करीब 12.20 बजे की है। बताया गया कि अमिलिया थाना अंतर्गत पहाड़ी गांव निवासी बिजय बहादुर पिता अवधराज सिंह (55) घर के बाहर बिजली के पोल से कटिया फंसा रहे थे, इस दौरान एक वायर उनके चेहरे पर गिर गया, जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिए।

बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन घायलः

दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे एक बाइक में सवार तीन लोग घायल हो गए, उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार की सुबह करीब 10.15 बजे की है।

बताया गया कि चुरहट थाना अंतर्गत बरिगवां गांव निवासी बलिराज पिता राम सिंह गोंड़ बाइक क्रमांक एमपी 53 एमडी 5172 से अपनी मां फूलकुमारी सिंह व भतीजा रिंकू के साथ मां का उपचार करवाने शिवपुरवा गांव जा रहा था, जैसे ही शिवपुरवा गांव मोड़ के पास पहुंचता है वैसे ही सामने से आ रही बाइक क्रमांक एमपी 53 एमएफ 0766 के चालक ने टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर अस्पताल चौकी पुलिस द्वारा आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध पंजीवद्ध कर लिया गया है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!