Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news:सीधी सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा मिले नागरिक उड्डयन मंत्री से, जल्द चलेगी सिंगरौली से नियमित वायुयान सेवा

 Sidhi24news:सीधी सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा मिले नागरिक उड्डयन मंत्री से, जल्द चलेगी सिंगरौली से नियमित वायुयान सेवा

सीधी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नाइडू किन्जारप्पू से मुलाकात कर सीधी संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सिंगरौली में सिंगरौली से नई दिल्ली व सिंगरौली से वाराणसी और भोपाल के लिए नियमित वायुसेवा प्रारंभ करने की मांग की।
सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा मंत्री श्री नायडू जी से मिलने के पश्चात कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीधी लोकसभा संसदीय क्षेत्र सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री जी ने क्षेत्र की जनमानस की भावना को स्वीकार करते हुए शीघ्र ही वायुयान सेवा प्रारंभ करने की बात कही।

 

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!