Re. No. MP-47–0010301

मुख्यमंत्री मोहन यादव का जिले में आगमन आज,लाड़ली बहनों का जताएंगे आभार

मुख्यमंत्री मोहन यादव का जिले में आगमन आज,लाड़ली बहनों का जताएंगे आभार

सिंगरौली- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सिंगरौली जिले के प्रवास पर रहेंगे यहाँ जिलें के विकास खण्ड चितरंगी में प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रदेश की लाडली बहनों के अपार समर्थन के लिए उनके प्रति आभार प्रदर्शित करेंगे साथ ही उन्हें इस वर्ष श्रवण मास में राखी के पूर्व विशेष उपहार देगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री इस अवसर पर आभार सह उपहार कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। साथ ही लाडली बहनों को आभार पत्र और इस वर्ष दिए जाने वाले उपहार का संदेश देंगे। वहीं कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी करेंगे। प्रशासनिक सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री का आगमन आज दोपहर करीब 3:55 बजे चितरंगी उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान में होगा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है प्रशासनिक अमल ने एक ओर जहां सभी तैयारी संपन्न कर ली है तो वही पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!