Re. No. MP-47–0010301

जिला पंचायत की सहकारिता एवं उद्योग स्थायी समिति की बैठक आयोजित

जिला पंचायत की सहकारिता एवं उद्योग स्थायी समिति की बैठक आयोजित

सीधी -जिला पंचायत की सहकारिता एवं उद्योग स्थायी समिति की बैठक प्रदीप शुक्ला सभापति की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्यगण एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सहकारिता विभाग द्वारा नवीन सहकारी समितियों के गठन की प्रक्रिया पर चर्चा की जाकर नवीन क्षेत्रों में सहकारी समितियों के गठन किये जाने के निर्णय लिये गये। खाद्य विभाग सीधी द्वारा उचित मूल्य की दुकानों पर खाद्यान्न भण्डारण एवं पहुंच विहीन क्षेत्रों में खाद्यान्न परिवहन की प्रगति पर चर्चा की गई। मड़वास क्षेत्र में साझा चूल्हा एवं मध्यान्ह भोजन के खाद्यान्न आवंटन एवं उठाव की स्थिति की समीक्षा की गई। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सीधी के 03 वर्ष से अधिक अवधि से एक ही स्थान पर कार्यरत शाखा प्रबन्धकों एवं समिति प्रबन्धकों के संबंध में चर्चा एवं सेवा नियम में प्रावधानों के तहत उनके स्थानान्तरण प्रकिया पर चर्चा कर स्थानान्तरण के संबंध में कार्यवाही के निर्देश दिये गये। जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 में लक्ष्यपूर्ति एवं लाभान्वित हितग्राहियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये गये।

 

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!