Re. No. MP-47–0010301

सर्व सहमति से साहू समाज जिला सीधी के नवीन कार्यकारिणी की घोषणा हुई

सर्व सहमति से साहू समाज जिला सीधी के नवीन कार्यकारिणी की घोषणा हुई
अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बने राममिलन साहू एवं राघव साहू

सीधी साहू समाज जिला सीधी जिला स्तरीय बैठक राइस्बियन सिटी स्कूल पडरा में संपन्न हुई, जिसमे सीधी के सभी ब्लॉक एवं विभिन्न ग्रामों से साहू समाज के भाई बंधु उपस्थित हुए जिसमे जिला स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा हुई, जिसमे राममिलन साहू जिला अध्यक्ष, राघव साहू जिला उपाध्यक्ष, अनुज साहू जिला उपाध्यक्ष एवं योगेन्द्र साहू बने जिला महामंत्री। युवा मोर्चा के अध्यक्ष रोहित राठौर बने, उपाध्यक्ष यज्ञराज साहू एवं सुरेंद्र साहू जी एवं संरक्षक रमेश साहू जी बने। कार्यक्रम की शुरुआत माँ कर्मा की पूजा अर्चना करके शुरुआत की गई, कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा की तरफ से चंद्रमणि साहू एवं रोहित राठौर ने किया, कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने अलग अलग मुद्दों पर बात की, कार्यक्रम के अंत में कार्यकारिणी की घोषणा सभी ब्लॉक एवं अलग अलग क्षेत्रों से आये हुए समाज के लोगों के सहमति से हुई, कार्यक्रम का आभार युवा मोर्चा की तरफ से रोहित राठौर ने किया।

बतादें की नन्दकुमार साहू, जेडी साहू, प्रो. वाई पी साहू, प्रो. राजेश साहू, देवेंद्र वर्मा, सुदामा साहू, गंगा साहू, रमेश साहू, रामराज साहू, जगदीश साहू, राजीव साहू, राजकुमार साहू, रावेंद्र साहू, अर्जी नवेश साहू, रामविकास साहू, लल्लू साहू, राजेश साहू, मोहनलाल साहू, नरेश साहू, पारस साहू, सुरेश साहू सजहवा, अनिल साहू, ब्रिजेंद्र साहू, रामकुमार साहू, प्रेमलाल साहू, अखिलेश साहू, प्रेमलाल साहू मड़वा, रामप्रासाद साहू, तीरथ प्रसाद साहू, रामकिशोर साहू, रामाधार साहू, नीरज साहू, सुरेंद्र साहू, प्रदीप साहू, बैजनाथ साहू, राज साहू, जीवेंद्र साहू, एवं बड़ी संख्या में समाज के भाई बंधु उपस्थित हुए।
आयोजन समित में रामप्रासाद साहू, संतोष साहू, प्रदीप साहू भीतरी, गणेश साहू, निवास साहू, प्रदीप साहू नौढ़िया, प्रीतम साहू, कुलदीप साहू, धर्मेंद्र साहू, मंगल साहू, अजीत साहू, सुम्मे साहू, शेष साहू, पिंटू साहू, प्रवीण साहू, विनोद साहू सजहवा, विकास साहू, राकेश साहू एवं समस्त युवा मोर्चा जिला सीधी। कार्यक्रम की सूचना प्रदीप साहू जी नौढ़िया के द्वारा दी गई ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!