Re. No. MP-47–0010301

एमपी में आईएएस, आईपीएस सहित राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले,बदले एसपी कलेक्टर

एमपी में आईएएस, आईपीएस सहित राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले,बदले एसपी कलेक्टर

भोपाल- मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग एवं गृह विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा, मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा एवं भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। यह लिस्ट मुख्यमंत्री के निर्देश पर जारी हुई जिसमें
-दीपक आर्य IAS 2012 बैच को– सागर कलेक्टर के पद से हटाकर मंत्रालय अटैच किया गया है।
-संदीप जी आर IAS 2013 बैच को – कलेक्टर जिला छतरपुर से कलेक्टर जिला सागर स्थानांतरित किया गया है।
-पार्थ जायसवाल IAS 2015 बैच को – सीईओ जिला पंचायत छिंदवाड़ा से कलेक्टर छतरपुर।
अभिषेक तिवारी IPS 2013 बैच – पुलिस अधीक्षक जिला सागर से सहायक पुलिस महा निरीक्षक, पुलिस हैडक्वाटर भोपाल।
विकास कुमार सहवाल IPS  2014 बैच – पुलिस अधीक्षक रायसेन से पुलिस अधीक्षक जिला सागर।
संदीप सिंह राप्रसे (आर आर 2017) – संयुक्त कलेक्टर जिला सागर के पद से हटकर सामान्य प्रशासन विभाग में अटैच।

रायसेन में पुलिस अधीक्षक के पद पर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी की नियुक्ति तक एडिशनल एसपी के पास पुलिस अधीक्षक पद का प्रभार रहेगा।

रविवार को आधी रात में आदेश जारी हुए
उपरोक्त सभी आदेश रविवार अवकाश के दिन आधी रात (11:45 बजे के आसपास) जारी हुए। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बयान जारी किया था जिसमें सागर जिले के कलेक्टर एसपी को बदलने के निर्देश दिए गए थे। सागर के शाहपुर क्षेत्र में भारी बारिश के कारण एक पुराने जर्जर मकान की दीवार गिर गई। जिसके मॉल में दबाकर नौ बच्चों की मृत्यु हो चुकी है। इस मामले में मुख्यमंत्री अब तक शाहपुर के डॉक्टर, नगर पालिका के सीएमओ और सब इंजीनियर को सस्पेंड कर चुके हैं। अब कलेक्टर एसपी और एसडीएम को हटा दिया है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!