Re. No. MP-47–0010301

सीधी में सड़क हादसा,अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस,दर्जन भर यात्री…

सीधी में सड़क हादसा,अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस,दर्जन भर यात्री…

सीधी- लगातार हो रही बारिश के बीच आज शाम सीधी जिले में एक सड़क हादसा घटित हो गया जिसमें एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई इस घटना में करीब दर्जन भर यात्रियों को चोट आई है। घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस और प्रशासनिक अमले द्वारा तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया हालांकि घटना में किसी तरह की जनहानि होने की जानकारी नहीं है लेकिन 10 लोग  घायल हो गए हैं जिनका उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत आज शुक्रवार शाम बाघड़ मोड़ के पास यह घटना घटित हुई है जहां बघेल ट्रेवल्स की यात्री बस MP66P0396 हनुमानगढ़ से रीवा की ओर जा रही थी लेकिन जैसे ही बाघड़ मोड़ के पास पहुंची तो तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी लगते ही रामपुर नैकिन तहसीलदार और पुलिस अमले द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

सड़क हादसे में घायल हुए लोग

1. रामसखी सिंह पति रामपाल सिंह उम्र 40 वर्ष।

2. प्रीति पटेल पति श्रीनिवास पटेल उम्र 35 वर्ष, चंदाना रीवा।

3. अनीता पाल पति कमलेश पाल उम्र 30 वर्ष, सा. कोठार।

4. मोहनलाल गुप्ता पिता नंदू गुप्ता उम्र 64 वर्ष, सा. गेंदूरहट।

5. रोहित मिश्रा 40 वर्ष।

6. विभा सिंह पिता रामपाल सिंह उम्र 17 वर्ष सा. अमिलई।

7. कलावती कोल पति रामराज कोल उम्र 40 वर्ष सा. चंदरेह।

8. बतसिया कोल पति संपत कोल उम्र 65 वर्ष सा. चंदरेह।

9. प्रीति सिंह पति कमलेश सिंह उम्र 28 वर्ष सा. अमिलई।

10. आराध्या पाल पिता कमलेश पाल उम्र 3 वर्ष।

Leave a Comment

You May Like This

error: Content is protected !!