Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news:सीधी में पशु क्रूरता का भयानक वीडियो,फावड़े से तोड़ी गाय कि पीठ,मामला दर्ज

Sidhi24news:सीधी में पशु क्रूरता का भयानक वीडियो,फावड़े से तोड़ी गाय कि पीठ,मामला दर्ज

सीधी- जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 12 से पशु क्रूरता का भयानक विडियो सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने गाय को बांधकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और पीठ पर फावड़ा मारा। जिससे गाय की कमर टूट गई। गांव के ही रहने वाले किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर 3 बजे अंश कुमार गुप्ता अपनी गाय को बांधकर पीट रहा था। घटना में अंश की मदद राज बहोर गुप्ता कर रहा है। गांव के एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया।

जैसे ही इसकी जानकारी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगी। बजरंग दल के अध्यक्ष प्रदीप द्विवेदी ने थाना प्रभारी को इस घटना की सूचना दी।

मझौली थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और पशु क्रूरता से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!