Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news:दिव्यांग पुनर्वास केंद्र सीधी ने संकटमोचन केवट को दी नई जिंदगी की उम्मीद

Sidhi24news:दिव्यांग पुनर्वास केंद्र सीधी ने संकटमोचन केवट को दी नई जिंदगी की उम्मीद

सीधी-जिले के ग्राम तिलई परसवार के 30 वर्षीय निवासी संकटमोचन केवट, जो कुछ समय पहले लकवाग्रस्त हो गए थे, अब अपने जीवन में एक नई उम्मीद की किरण देख रहे हैं। बीमारी के चलते उन्हें चलने-फिरने में बेहद कठिनाई होती थी, उनकी इस समस्या को देखते हुए जिला अस्पताल सीधी के दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा उन्हें व्हीलचेयर प्रदान की गई।

इस महत्वपूर्ण पहल के दौरान सिविल सर्जन डॉ. दीपा इसरानी और डॉ. अरविंद सोनी ने संकटमोचन केवट को यह व्हीलचेयर प्रदान की। इस मौके पर वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट दीपक त्रिपाठी और पुनर्वास विशेषज्ञ विशेष शिक्षक बौद्धिक विभाग शिवांसु शुक्ला भी उपस्थित रहे।

व्हीलचेयर प्राप्त करने के बाद संकटमोचन केवट ने बताया कि यह सहायता उनके जीवन में नया मोड़ लेकर आई है। अब वह अपनी दैनिक गतिविधियों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे, जिससे उनके जीवन में आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान बढ़ेगा। सही समय पर मिली सहायता न केवल किसी व्यक्ति के जीवन में बदलाव ला सकती है, बल्कि उसे एक नई दिशा भी दे सकती है। सीधी के दिव्यांग पुनर्वास केंद्र ने संकटमोचन केवट को नई उम्मीद और हौसला दिया है, जिससे वह अपनी जिंदगी को फिर से जीने का प्रयास कर रहे हैं।

 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!