Re. No. MP-47–0010301

सीधी में आज प्रभारी मंत्री  दिलीप जायसवाल  ध्वजारोहण कर लेगे परेड़ कि सलामी,मुख्यमंत्री के संदेश का करेंगे वाचन

 सीधी में आज प्रभारी मंत्री  दिलीप जायसवाल  ध्वजारोहण कर लेगे परेड़ कि सलामी,मुख्यमंत्री के संदेश का करेंगे वाचन

-मध्याह्न भोजन में होगें शामिल, करेंगे वृक्षारोपण

सीधी-प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। राज्यमंत्री श्री जायसवाल स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के सम्बन्ध में कलेक्टर कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 09ः00 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा। तदुपरांत 09ः10 बजे मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे। प्रातः 9ः15 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। प्रातः 9ः30 बजे परेड द्वारा मार्च पास्ट किया जायेगा। प्रातः 9ः45 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी। उसके पश्चात प्रतिभागियों तथा उत्कृष्ट कार्य हेतु शासकीय सेवकों को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कार वितरित किया जायेगा।कार्यक्रम उपरांत प्रभारी मंत्री 11.30 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पनवार में वृक्षारोपण एवं मध्याह्न भोजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 12.30 बजे मिसाबंदी बालाजी गुप्ता के निवास पर लालता चैक में मंगलेश्वर सिंह एवं यदुनाथ सिंह मिसाबंदियों से भेट करेंगें। दोपहर 1 बजे सर्किट हाउस में जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों से परिचय एवं भेट करेंगें। इसके उपरांत दोपहर 2.30 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। प्रभारी मंत्री दोपहर 3.30 बजे सीधी से बिजुरी जिला अनुपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस पर जिले वासियों को दी शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा जिले के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र भक्ति, देश प्रेम एवं भाईचारे की भावना के साथ एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। हमें वीरों के बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग का स्मरण कराता है। हम सब इस स्वतंत्रता का मूल्य समझें और अपने कर्त्तव्यों का ठीक से निर्वहन करें तथा जिले और देश के विकास में योगदान दें। कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर आजादी के पर्व में अपनी सहभागिता निभाएं।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर दी गई श्रृद्धांजलि

भारत के विभाजन के दौरान जिन परिवारों के सदस्यों को प्राण न्यौछावर करने पड़े, उन परिवारों को नमन करते हुए ऐसे लोगो की स्मृति में पूरे प्रदेश के साथ-साथ सीधी जिले में भी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर राजेश शाही, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने त्रासदी के दौरान प्राणोत्सर्ग करने वाले लोगों की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान संसद टीबी का विभाजन की विभीषिका पर आधारित कार्यक्रम भी दिखाया गया।

टीबी मुक्त पंचायत बनाने लिया गया संकल्प

मझौली में हर घर तिरंगा अभियान के दौरान एसडीएम आर पी त्रिपाठी की अध्यक्षता में टीबी मुक्त पंचायत बनाने के लिए शपथ दिलाई गई। शपथ के दौरान शंकर प्रसाद गुप्ता नगर पंचायत अध्यक्ष, एस एन द्विवेदी जनपद सीईओ, दीपक बघेल टी आई मझौली,अमित सिंह सीएमओ नगरपालिका, कुलदीप चैबे सीडीपीओ मझौली, डॉ पी एल सागर सीबीएमओ मझौली, अरविन्द तिवारी एपीओ जनपद मझौली, चंद्रकात सिंह बघेल आजिविका मिशन, अभिलाषा सिंह डीपीसी पिरामल, कमलाकर सिंह शिक्षा विभाग मझौली एवं मझौली ब्लॉक के अन्य जन प्रतिनिधियों तथा स्कूल के बच्चों ने अपनी पंचायत को 2025 तक टीबी मुक्त पंचायत बनाने की शपथ ली और साथ ही जन जागरूकता रैली के द्वारा आमजन को अभियान में योगदान करने का संदेश दिया गया।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!