सीधी में प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने ध्वजारोहण कर ली परेड़ की सलामी
सीधी-देश की आजादी के78वे पर्व के अवसर पर आज पुलिस परेड ग्राउण्ड सीधी में आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी तथा पुलिस अधीक्षक डॉ रवींद्र वर्मा भी साथ रहे।प्रभारी मंत्री द्वारा समृद्धि के प्रतीक रंगीन गुब्बारे नील गगन में छोड़े गए साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया गया।
पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में बारिश के बीच भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ एक और जहां पुलिस के जवानों के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों के छात्राओं द्वारा परेड की गई वही विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई।
Advertisement










