Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news ; भाजपा कार्यालय सीधी में अटल जी के पुण्य तिथि पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा की

Sidhi24news ; भाजपा कार्यालय सीधी में अटल जी के पुण्य तिथि पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा की

सीधी। अटल जी महान व्यक्तित्व के धनी और भविष्यवक्ता थे। उनके द्वारा की गई भविष्यवाणी आज शत प्रतिशत सत्य हो रही है। अटल जी ने प्रधानमंत्री रहते हुए कांग्रेस को कहा था कि आज इतराने वाले कभी हासिऐ में नजर आओगे। जब अटल जी की सरकार एक वोट से गिरी थी, तो उन्होंने कहा था और आज वही कांग्रेस जीवित रहने के लिए संघर्ष कर रही है। साथ ही उस पर जग हस रहा है।

उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित अटल जी की श्रद्धांजलि सभा को भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहीं। सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा कि अटल जी कई मायनो में हमेशा याद रहेंगे। अटल जी के सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, नदी जोड़ो अभियान, परमाणु परीक्षण, किसान क्रेडिट कार्ड ऐसी अनेकों योजनाएं अटल जी के विजन को दिखाती हैं। अटल जी कहा करते थे कि राजनीति में विचार अलग हो सकते हैं। परस्पर विरोधी दलों के हो सकते हैं किंतु दुश्मन कभी नहीं होना चाहिए।

अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेगा। अटल जी का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए पाथेय है। हम सभी अटल जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। 

सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने अटल जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि जब मैं सांसद चुन करके दिल्ली गई तो अटल जी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उस दौरान के संस्करण विधायक श्रीमती पाठक ने कार्यकर्ताओं को सुनाया। सबका साथ सबका विकास के सच्चे प्रणेता अटल जी थे। एक आदर्श कार्यकर्ता के रूप में अटल जी का व्यक्तित्व सदा हमें राह दिखाता रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉक्टर मनोज मिश्रा एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री विनोद साकेत ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी, जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, अनिल पांडे, सरस्वती बहेलिया, प्रमोद द्विवेदी, अमलेश्वर चतुर्वेदी, संदीप द्विवेदी, अनिल पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह चौहान, शत्रुघ्न तिवारी, सुधीर शुक्ला, विश्व बंधुधर द्विवेदी, अमित प्रधान , सुनीता रानी वर्मा, पूजा सिंह कुशराम, सुरेंद्र मणि दुबे, पुनीत नारायण शुक्ला, पूनम सोनी, राकेश मौर्य, मुनिराज विश्वकर्मा, रामराज गुप्ता, धर्मेंद्र शुक्ल, कंचन केसरी, संगीता सिंह, ललन सिंह, पुनीत त्रिपाठी, दीपू सिंह, अजय गुप्ता, अर्जुन सिंह, मुन्ना लाल चौधरी, मुन्ना तिवारी, जगदंबा सोनी, सुमन साकेत, विभा शर्मा, हरि केश साकेत, चंदन सिंह, श्याम सुंदर दास, महिमा तिवारी, अजय चौबे, अजीत वर्मा, सुमन साकेत, आरती सिंह ,कौशलेंद्र सिंह, नरेंद्र गौतम, हीरालाल कोरी, सुधा नामदेव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!