सीधी में गिरफ्तार हुए छ:शिकारी,जंगल में करते थे मोर का शिकार
सीधी-राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या करने वाले आधा दर्जन आरोपियों को वन विभाग की टीम ने पकड़ कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। यह घटना रामपुर नैकिन थाना के ग्राम पंचायत झाला के नौढ़िया गांव की है। जहां आधा दर्जन आरोपियों की टीम शुक्रवार की रात को नौढ़िया गांव के जंगल पहुंच कर जंगल में पल रहे राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार कर रहे थे आरोपी जंगल में तार खूंटी गाड़कर मोर को उसमें फंसाते थे फिर घेरकर मार दिया करते थे बीते कई दिनों से आरोपी शिकार कर रहे थे जिसकी जानकारी गांव के लोगों को हुई तो शुक्रवार की रात को आरोपियों को पकड़ने की तलाश में हो गये उधर ग्रामीणो की योजना से आरोपियों अनभिज्ञ थे वो अन्य दिनों की भांती शुक्रवार 16 अगस्त की रात्रि नौ बजे के लगभग तीन मोटरसाइकिले सवार होकर जंगल में पहुंच कर राष्ट्रीय पक्षी की तलाश करने लगे और एक मोर का शिकार कर रख लिए थे और अन्य मोर को जंगल से बाहर करने की तैयारी कर रहे थे तभी ग्रामीण पहुंच कर सभी आरोपियों को पकड़ कर रामपुर नैकिन के डिप्टी रेंजर राजेन्द्र प्रसाद यादव को अवगत कराया तो डिप्टी रेंजर टीम के साथ नौढिया पहुंच कर सभी आरोपियों से पूछताछ करने के बाद उनके निशानदेही पर मोर का शव शिकार के लिए उपयोग किये गए तार खूंटी जप्त कर गिरफ्तार कर लिए। सभी आधा दर्जन आरोपियों के विरुद्ध धारा 9, 39, 51, वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम, धारा 52 वन अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
वन विभाग से मिली जानकारी अनुसार मोर के शिकार करने और शिकार के प्रयास में पकड़े गए आरोपियों में मुकेश लोनिया पिता लक्षिमन लोनिया 30 वर्ष निवासी ग्राम पटेहरा, बेलन्दी लोनिया पिता बंशपति लोनिया 35 वर्ष पटेहरा, दिलीप कुमार लोनिया पिता मुन्नालाल लोनिया 30 वर्ष पटेहरा, अनिल लोनिया पिता लालाभाई लोनिया 25 वर्ष ग्राम गोधुली थाना बहरी, शत्रुधन लोनिया पिता लखन लोनिया 24 वर्ष पटेहरा, विनोद लोनिया पिता महेश लोनिया 32 वर्ष पटेहरा शामिल हैं। आरोपियों को पकड़ने में रामपुर नैकिन बीट के कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा है।








