Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news;एनसीएल के निर्देशक समेत मुख्य सतर्कता अधिकारी के यहां सोमवार सुबह दी दबिश

*दूसरे दिन भी सीबीआई का छापा जारी* 

एनसीएल के निर्देशक समेत मुख्य सतर्कता अधिकारी के यहां सोमवार सुबह दी दबिश

सिंगरौली (राजेश मिश्रा)रविवार दिनभर एनसीएल के अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि सोमवार को भी सीबीआई की गाज एनसीएल के नामचीन अधिकारियों के यहां पड़ सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सोमवार सुबह 7 बजे ही सीबीआई की टीम एनसीएल के निदेशक तकनीक योजना एवं परियोजना सुनील प्रसाद सिंह समेत मुख्य सुरक्षा अधिकारी रवींद्र प्रसाद के यहां धमक गई। बताया जाता है कि रवींद्र प्रसाद अपने घर से नदारत मिले। इसके बाद स्थानीय पुलिस टीम को उनके घर पर तैनात कर दिया गया है। जिसे सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति सीवीओ बंगले पर प्रवेश नहीं करे। वहीं निर्देशक सुनील प्रसाद सिंह के घर तीन सदस्य टीम पहुंचकर जाँच में जुटी है। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि सीबीआई की जाँच दिल्ली से पहुंची टीम द्वारा की जा रही है। जिसका संचालन एडिशनल एसपी मुकेश कुमार कर रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!