Sidhi road accident: सीधी में सड़क हादसा,एक की मौत, दर्जन भर घायल
सीधी-आज रक्षाबंधन के दिन जिले में एक दुखद सड़क हादसा घटित हो गया है जहाँ बस और आटो की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दर्जन भर यात्री घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चतुर्वेदी बस सर्विस की यात्री बस रीवा से सीधी की ओर आ रही थी जहां रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत मालदेवा के पास ऑटो से इसकी भिड़ंत हो गई भिड़ंत इतनी तेज थी कि एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि करीब दर्जन भर यात्री घायल हो गए हैं। बस चालक मौके से फरार है।प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार बस अत्यंत तीव्र रफ्तार में थी जिसकी वजह से ऑटो से जा टकराई घटना के बाद चीख पपुकार मच गई मौके पर पहुंची रामपुर नैकिन पुलिस और ग्रामीणों द्वारा घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर नैकिन लाया गया। लोगों का आरोप है कि रामपुर नैकिन स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर उपस्थित न होने के कारण घायलों को समुचित उपचार नहीं मिल पाया है और आनन फानन में घायलों को संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर किया गया है लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि आए दिन यहां चिकित्सक अनुपस्थित रहते हैं और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहद दयनीय स्थिति में है।








