Sidhi news:आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत
सीधी- सीधी जिले के वनांचल क्षेत्र मझौली अंतर्गत बुधवार की शाम अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मामले पर पुलिस द्वारा संज्ञान लेकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़वास चौकी सीमा में निधिपुरी पोस्ट भदौरा में आज शाम अचानक से लपक गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से प्रीतम लाल कोल पिता रामलाल कोल की असामयिक मृत्यु हो गई है। मृतक किसी काम से घर के बाहर खेतों में था तभी अचानक से बिजली उसके पास गिरी जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई है ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मड़वास चौकी पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Advertisement









