Re. No. MP-47–0010301

रीवा के गुढ़ स्थित सोलर प्लांट में मिला युवक का शव

रीवा के गुढ़ स्थित सोलर प्लांट में मिला युवक का शव

रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र में स्थित सोलर पावर प्लांट में लगे प्लेट के नीचे एक 35 वर्षीय युवक की लाश मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक अभी शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी है।डीएसपी हिमाली पाठक ने बताया कि युवक के हाथ में करंट के निशान हैं। हालांकि मौत की असली वजह तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पाएगी। लेकिन घटना स्थल पर एक पेचकश भी पड़ा मिला है। सोलर पैनल पर पहले भी चोरी की घटनाएं होती रही हैं। जिससे प्रथम दृष्टया संभावना है कि चोरी के प्रयास में युवक को करंट लग गया होगा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई होगी। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!