श्री मुकुंद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस बहरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती
सीधी- 5 सितंबर दिन गुरुवार को श्री मुकुंद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस बहरी संस्थान में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती जिसको शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के रुप में विद्यालय के संचालक माननीय श्री अखिलेश द्विवेदी जी के द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात विद्यालय वा महाविद्यालय के छात्र/ छात्राओं द्वारा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन पर प्रकाश,एक शिक्षक का जीवन में क्या महत्त्व है , एक शिक्षक का छात्र /छात्राओं के बेहतर भविष्य के निर्माण में क्या योगदान रहता है आदि विषयो पर छात्र /छात्राओं के द्वारा उदबोधन दिया गया। 
मुख्य अतिथि के द्वारा शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है, डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन आदर्शो के बारे में तथा शिक्षक का होना जीवन में क्यों महत्वपूर्ण है के बारे में उदबोधन दिया गया।
इस कार्यक्रम में संस्थान के श्री अवनीश द्विवेदी (प्राचार्य), श्री प्रदीप द्विवेदी ( समिति पदाधिकारी), श्री अतुल पाण्डेय (प्रबंधक), श्री रवि जायसवाल,श्री विकाश सिंह ,श्री प्रेमसागर शुक्ला,श्री रावेंद्र मिश्रा,श्री शीतला प्रसाद द्विवेदी,श्री सनत गौतम,श्री अर्जुन उपाध्याय, श्री शुभलायक विश्वकर्मा, श्री भोला प्रसाद द्विवेदी, श्री भैयालाल पाण्डेय,श्री रामसागर विश्वकर्मा, श्री सूर्यभान प्रजापति, श्रीमती सुभद्रा मिश्रा, सुश्री अंजली द्विवेदी,सुश्री निधि द्विवेदी, सुश्री सुष्मिता द्विवेदी ,सुश्री ज्योत्सना सिंह, श्री गुलाब प्रसाद द्विवेदी, श्री अनिल द्विवेदी आदि शिक्षक – शिक्षिका, छात्र,छात्राएं, तथा अंचल के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।









