Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news;कार को बचाने के फेर में पलटी यात्री बस,12 यात्री घायल,सीधी टिकरी मार्ग पर हुआ हादसा

Sidhi24news;कार को बचाने के फेर में पलटी यात्री बस,12 यात्री घायल,सीधी टिकरी मार्ग पर हुआ हादसा

सीधी- सीधी टिकरी मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा घटित हो गया है यहां कर को बचाने के चक्कर में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई है बस में करीब 30 यात्री सवार थे जिनमें से 12 लोगों को चोटे आई हैं जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कैपिटल बस सर्विस की यात्री बस एमपी 18 पी 32 51 सीधी से टिकरी, मड़वास मार्ग होते हुए शहडोल जा रही थी। जहां रास्ते में एक कार को बचाने के चक्कर में वह दुर्घटना का शिकार हो गई और सड़क के किनारे पलट गई बस में करीब 30 यात्री सवार थे जिनमें से 12 लोगों को चोटे आई हैं। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य बनी हुई है। 

बता दें कि सीधी टिकरी मार्ग पर आए दिन ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं जिसमें लोगों को अपनी जान तक गवानी पड़ती है। यह मार्ग काफी घुमावदार है और चलने वाले वाहनों की संख्या को देखे तो इसकी चौड़ाई भी कम है जिसके कारण आए दिन हादसे घटित होते रहते हैं।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!