Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news; शराब के नशे में धुत अधेड़ ने की महिलाओं से अभद्रता, विडियों वायरल

Sidhi24news; शराब के नशे में धुत अधेड़ ने की महिलाओं से अभद्रता, विडियों वायरल

मामला जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुकवारी का

सीधी।शराब के नशे में धुत एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा महिलाओं के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता करने का वीडियो सोसल मीडिया में वायरल हो रहा हैं।
सोसल मीडिया में वायरल हो रहें विडियो में देखा जा रहा है कि एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति द्वारा रास्ता रोककर अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता की जा रही है। वायरल विडियो में दिख रहा व्यक्ति राजेश सिंह पिता गुरुशरण सिंह निवासी सुकवारी मझारी द्वारा इस तरह की हरकत आए दिन की जाती हैं, कई बार स्थानीय लोगों द्वारा इनकी करतूतों की शिकायत जमोड़ी पुलिस से की गई लेकिन उक्त व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके चलते उसके हौसलें दिनो दिन बुलंद होते जा रहे हैं।
शराब के नशे में अभद्रता करने वाले व्यक्ति के संबंध में पीड़ित महिला संतोष सिंह पति शंकर सिंह ने बताया कि 09 सितंबर की रात करीब 02 बजे घर के बाहर आकर राजेश सिंह पिता गुरु शरण सिंह पहुंचा और सड़क पर खड़े वाहन को हटाने के लिए गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया गया है। महिला के अनुसार उसके पति का स्वास्थ खराब रहता हैं जिसके चलते वह बेड रेस्ट पर हैं। पीड़ित महिला ने मीडिया के माध्यम से पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए दोषी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!