Re. No. MP-47–0010301

Sidhi:बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

Sidhi:बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र के लौआ गांव में बिजली के पोल से टूटे तार से एक व्यक्ति को करंट लग गया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल सीधी ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह आदित्य पिता हनुमान द्विवेदी सामान लेने के लिए घर से निकला था। इस दौरान बिजली के पोल से टूटे तार से उसे का झटका लग गया। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले में बहरी थाना प्रभारी राकेश बैस ने बताया कि करंट लगने के बाद युवक को जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!