Re. No. MP-47–0010301

सीधी:सोन नदी के जोगदह पुल से युवक-युवती ने लगाई छलांग, जारी है तलाश

सीधी:सोन नदी के जोगदह पुल से युवक-युवती ने लगाई छलांग, जारी है तलाश

सीधी- बीती शाम बाइक से युवक-युवती सोन नदी के जोगदहा घाट पुल पर पहुंचे और एक दूजे का हाथ पकडकर नदी में छलाग लगा दी। अंधेरा होने के कारण प्रशासन कल तलाश शुरू नहीं कर पाया था। आज गुरुवार की सुबह एसडीआरएफ टीम द्वारा तलाश शुरू की गई है।

सिटी कोतवाली अंतर्गत मड़वा गांव निवासी बृजेश पिता मुन्नालाल सेन (18) बहन को बुलाने हटवा तिलई गांव गया था। बहन से गुटका खाने को कहकर बिना नंबर की बाइक से बुधवार की दोपहर करीब दो बजे निकला। उधर अमिलिया थाना अंतर्गत जमुई गांव निवासी अंजू पिता बृहस्पति सेन (18) घर से अमिलिया बाजार में समोसा खाने को कहकर निकली। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार दोनों बाइक से बहरी तरफ से आए और पुल के किनारे बाइक खड़ा करके एक दूसरे का हाथ पकडकर नदी में छलांग लगा दी।

लगातार बारिश व बाणसागर का गेट खुला होने के कारण नदी में पानी का तेज बहाव है। मामले की सूचना अमिलिया थाना पुलिस को दी गई। अमिलिया व बहरी थाना पुलिस ने बाइक की चेचिस नंबर के आधार पर पतासाजी की, जिसके आधार पर दोनों की शिनाख्त हो पाई। परिजनों को सूचना देकर नदी के किनारे तलाश शुरू की गई, किंतु दोनों का पता नहीं चल सका है। गुरुवार को तलाश शुरू की जाएगी।

दोनों के बीच जीजा साली का है रिश्ता

नदी में छलांग लगाने वाला मड़वा गांव निवासी बृजेश सेन के बड़े भाई की शादी अंजू सेन की बड़ी बहन के साथ हुई है। जिससे छलांग लगाने वाली अंजू सेन व बृजेश सेन के बीच जीजा साली का रिश्ता बताया जा रहा है

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!