Re. No. MP-47–0010301

Sidhi:लिपिक ने सरकारी स्कूल में लगाई फांसी,जांच में जुटी पुलिस

Sidhi:लिपिक ने सरकारी स्कूल में लगाई फांसी,जांच में जुटी पुलिस

सीधी- सीधी जिले के वनांचल क्षेत्र वस्तुओं में सरकारी स्कूल के एक लिपिक द्वारा फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली गई है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा पंचनामा पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। लिपिक के इस आत्मघाती कदम के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुसमी थाना क्षेत्र अन्तर्गत स्थित हाई स्कूल बस्तुआ में पदस्थ लिपिक अनुराग श्रीवास्तव पिता संतोष श्रीवास्तव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम जमुना नंबर दो के द्वारा गुरूवार शाम स्कूल भवन के भीतर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लिपिक करीब 11 वर्षों से हाई स्कूल बस्तुआ में पदस्थ था। बीती शाम करीब 5:00 बजे तक वह प्रभारी प्राचार्य के साथ स्कूल भवन में था, लेकिन प्रभारी प्राचार्य के जाने के बाद भी शाम को घर नहीं गया और करीब 8:00 बजे उसके द्वारा स्कूल के भीतर ही फांसी लगा ली गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच कार्यवाही शुरू कर दी गई है और लिपिक द्वारा किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया गया इसकी पड़ताल की जा रहीं हैं।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!