Re. No. MP-47–0010301

Sidhi road accident:बाईक सवार दंपत्ति को ट्रक ने कुचला,पत्नी की हुई मौत,पति और बच्ची घायल

Sidhi road accident:बाईक सवार दंपत्ति को ट्रक ने कुचला,पत्नी की हुई मौत,पति और बच्ची घायल

सीधी जिले के अमिलिया गांव में शुक्रवार सुबह 10 बजे सुनील साकेत अपने गाँव कोरौली से पत्नी और 2 साल की बीमार बच्ची को डॉक्टर को दिखाने अस्पताल गए थे। जहां विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से महिला कल्पना साकेत उम्र 28 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा 2 साल की बीमार बच्ची भी दुर्घटना में चोटिल हो गई है, जिसे अमिलिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बाइक पर बच्ची के साथ उसके माता-पिता सवार थे।

घटना में घायल सुनील साकेत ने परिवार वालों को हादसे की जानकारी दी, जहां भारी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और चक्का जाम कर दिया। परिजनों की एक ही मांग थी कि जब तक एसपी और कलेक्टर नहीं आएंगे तब तक वह किसी की बात नहीं मानेंगे।

जानकारी लगते ही अमिलिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां उन्होंने बताया कि एक महिला की मौत हो गई है जिसके बाद गुस्साए परिजन चक्का जाम कर रहे हैं। वह उन्हें मनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन काफी देर तक आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा हंगामा किया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!