Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news;वनांचल क्षेत्र में हुआ दीपयज्ञ का भव्य आयोजन 

Sidhi24news;वनांचल क्षेत्र में हुआ दीपयज्ञ का भव्य आयोजन

अखिल विश्व गायत्री परिवार सीधी जिले के प्रज्ञा टोलियों द्वारा वनांचल क्षेत्र कुसमी अंतर्गत ग्राम लुरघुटी में भव्य दीपयज्ञ का कार्यक्रम संपन्न किया गया जिसमें कार्यक्रम के आयोजक श्रीमति अनीता सिंह के निज निवास पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रज्ञा टोलियों द्वारा वर्तमान में फैले कुविचारों को दूर करने की बात की गई तथा समस्त ग्राम वासियों को सनातन संस्कृति के बारे में व गायत्री मंत्र की महिमा का उल्लेख किया गया । उक्त कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बड़ी ही तन्मयता के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित की साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि धौहनी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर सिंह टेकाम भी उपस्थित रहे , श्री टेकाम ने बताया की वो प्रारंभिक समय में ही गायत्री परिवार से अनवरत रूप से जुड़े रहे और गुरुदेव जी द्वारा दिए विचारों को पालन करते आए हैं तथा समय मिलने पर वो आज भी गायत्री परिवार के कार्यक्रमों में अपनी भूमिका अदा करते हैं । दीपोत्सव के इस आयोजन में सभी ग्रामवासियों ने दीप जला कर सबके उज्ज्वल भविष्य की कामना की…कार्यक्रम के दौरान ..वनांचल क्षेत्र गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिनका योगदान सराहनीय है,

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!