Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news:सीधी में सराफा व्यवसाई पर हमला,दिनदहाड़े दुकान से खीचकर हुई मारपीट

Sidhi24news:सीधी में सराफा व्यवसाई पर हमला,दिनदहाड़े दुकान से खीचकर हुई मारपीट

सीधी शहर की कानून व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह धराशाई होती हुई दिखाई जा रही दे रही है। इस मामले को लेकर समय-समय पर मीडिया में भी रिपोर्ट्स आती रहती हैं परंतु अफसोस की बात ये है कि सिटी कोतवाली पुलिस के कार्य प्रणाली में कोई भी सकारात्मक सुधार नहीं देखा जा रहा है और शहर में असामाजिक तत्वों के फैसले पूरी तरह बुलंद हैं। शहर में पुलिस के कानून व्यवस्था के खौफ के काफूर होने का नजारा कल फिर देखने को मिला। शहर के सराफा बाजार क्षेत्र जहां प्रतिदिन सोने-चांदी का कारोबार होता है यहां दिन दहाड़े बाईक में पहुंचे आरोपियों द्वारा एक सराफा कारोबारी दुकान के बाहर खींचकर गाली- गलौच करते हुए मारपीट कर दहशत फैलाने का काम किया गया। आरोपियों द्वारा बेखौफ होकर फिल्मी स्टाइल में अपनी गुंडागर्दी का प्रदर्शन किया गया। इनमें दो आरोपी तो नकाब से अपना चेहरा भी छिपाए हुए थे। आरोपियों के भाग जाने के बाद पीडित व्यवसायी के समर्थन में अन्य व्यापारी लामबंद हुए और उनके द्वारा सिटी कोतवाली थाना में जाकर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
क्या है घटना

पीडित व्यवसायी विकास सोनी पिता राजेन्द्र प्रसाद सोनी उम्र 21 वर्ष निवासी आजाद नगर गली नंबर 3 ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वो घटना दिनांक 25 सितंबर को सुबह करीब 11:30 बजे राका सिल्वर हाउस के बगल में टंच वाली दुकान में सोने में टंच करने का काम कर रहा था। उसी दौरान बाईक में सूरज सोनी, देव सिंह चौहान एवं एक अन्य जिन्हें देखकर पहचान लूंगा पहुंचे। इन लोगों द्वारा गाली-गलौच शुरू कर दी गई। इनके द्वारा कल से पैसे की बात को लेकर गाली-गलौच की जा रही थी। जब इनको समझाने का प्रयास किया तो देव सिंह चौहान एवं उसके एक अन्य साथी जो कि मुंह में कपड़ा बांधा हुआ था जिनके द्वारा गाली-गलौच करते हुए हांथ-मुक्का से मारपीट शुरू कर दी गई। आरोपी सूरज सोनी वहां पर पड़े डंडे से प्रहार किया गया। हो-हल्ला मचने पर वहां मौजूद लल्लूलाल अवधिया एवं राजू मौर्या द्वारा बीच- बचाव किया गया। आरोपियों द्वारा धमकी दी गई कि इस बार बच गए हो अगली बार जान से मारकर खत्म कर देंगे। आरोपियों की मारपीट से पीडित व्यवसायी के गाल एवं गले के आसपास चोंटे आई हैं।

शहर के व्यवसायियों में दहशत की स्थिति

उधर इस घटना के बाद शहर के व्यवसाईयों में अपनी सुरक्षा को लेकर दहशत की स्थिति बनी हुई है। आक्रोशित व्यापारियों का कहना था कि शहर का सराफा बाजार क्षेत्र काफी सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है। यहां सोना-चांदी का कारोबार होता है। सभी कारोबारी केवल अपने व्यवसाय से मतलब रखते हैं ऐसे में मारपीट की इस तरह की घटना से व्यापारियों में असुरक्षा की भावना का निर्मित होना स्वाभाविक है। पुलिस को इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ी चौकसी एवं गस्त व्यवस्था भी दिन में भी तेज करनी चाहिए। जिससे असमाजिक तत्वों का हौंसला पस्त हो सके। जिस क्षेत्र में यह घटना हुई। वहां से कोतवाली थाना भी सिर्फ कुछ फर्लांग ही दूर है। मामले की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना में सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351 (3), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!