Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news:लंबे समय से फरार 4 आरोपियों को बम्हनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sidhi24news:लंबे समय से फरार 4 आरोपियों को बम्हनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

सीधी-पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रवींद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविंद श्रीवास्तव व एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी चुरहट निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में बम्हनी चौकी प्रभारी सउनि नीरज साकेत व टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय किया पेश।

चौकी बम्हनी थाना चुरहट के अप क्र. 565/19 धारा 294,323,506,34 आईपीसी मे फरार आरोपी 1. विश्वनाथ साकेत पिता बसंता साकेत। 2. बसंता साकेत पिता जमुना साकेत एवं 3. नरेश साकेत पिता छोटवा साकेत सभी निवासी चौफाल पवाई चौकी बम्हनी थाना चुरहट एवं. अपराध क्र. 309/22 धारा 34(क ) मे फरार आरोपी बसंता साकेत पिता जमुना साकेत निवासी चौफाल पवाई चौकी बम्हनी थाना चुरहट जिनके विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया जाकर चालान माननीय न्यायालय पेश किया गया था जो माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुये जिनकी गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों के विरुद्ध गिरफ़्तारी वारंट जारी किया गया था। चौकी प्रभारी बम्हनी द्वारा टीम गठित कर लंबे समय से फरार उक्त आरोपियों को मुखविर सूचना के आधार पर दिनांक 27/09/24 को ग्राम चौफाल पवाई से गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय पेश किया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे सउनि. नीरज साकेत, राजेंद्र सिंह, प्रआर. सूर्याभान सिंह, आर. सुशील कुमार, रजनीश द्विवेदी एवं दिपेन्द्र सिंह का अहम योगदान रहा।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!