Re. No. MP-47–0010301

Sidhi:मझौली से लापता हुई महिला का रामपुर नैकिन में मिला शव

Sidhi:मझौली से लापता हुई महिला का रामपुर नैकिन में मिला शव

सीधी जिले की मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत मौहरिया की रहने वाली 21 वर्षीय महिला का शव ग्राम घटोखर की नहर में मिला है। इसके बाद सूचना मिलने पर रामपुर नैकिन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है।

आकांक्षा मिश्रा पति अतुल मिश्रा उम्र 21 साल जोकि मड़वास क्षेत्र अंतर्गत मौहरिया की रहने वाली है। उसका एक दिन पहले से पता नहीं चल पा रहा था। जिसके बाद मझौली थाना के मड़वास में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जहां पुलिस ढूंढने का प्रयास कर रही थी पर वह नहीं मिली। शुक्रवार के दिन घटोखर में लाश मिली है।

पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी रामपुर नैकिन सुधांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि लोगों के द्वारा सूचना मिली थी कि एक महिला की लाश नहर में मिली है। जिसके बाद टीम को भेज कर लाश को बरामद कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। साथ ही मझौली पुलिस को सूचना दे दी गई है वह अब जांच कर रही है।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!