Re. No. MP-47–0010301

Sidhi 24news;अंतर्राष्ट्रीय साइन लैंग्वेज दिवस पर सामाजिक न्याय विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित

Sidhi 24news;अंतर्राष्ट्रीय साइन लैंग्वेज दिवस पर सामाजिक न्याय विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित

सीधी अंतर्राष्ट्रीय साइन लैंग्वेज दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग सीधी द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी तथा अपर कलेक्टर एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री राजेश शाही के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य सांकेतिक भाषा के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसे सभी के लिए सुलभ बनाना था। 

 कार्यक्रम का शुभारंभ समाजिक कार्यकर्ता डॉ. अजय मिश्रा एवं सिविल सर्जन डॉ. दीपारानी इसरानी द्वारा मूक-बधिर व्यक्तियों की रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह रैली सम्राट चैराहा से अटल ऑडिटोरियम तक निकाली गई, जिसमें दिव्यांगजन एवं अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में विंध्य बधिर संगठन के अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला एवं सचिव प्रीतेश पांडेय का विशेष सहयोग रहा। सोनांचल विंध्य बधिर संगठन के सचिव विपिन मिश्रा और सहयोगी धीरेंद्र जायसवाल ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता श्री आशीष मिश्रा ने की, जिन्होंने सांकेतिक भाषा की महत्ता और दिव्यांगजन के अधिकारों के बारे में अपने विचार साझा किए। साइन लैंग्वेज के इंटरप्रेटर कृष्ण कुमार शर्मा का विशेष सहयोग उल्लेखनीय रहा। उन्होंने मुख-बधिर व्यक्तियों की भाषा को समझाने और उनकी आवाज बनकर उन्हें मंच पर अभिव्यक्त करने का कार्य बखूबी निभाया।

 इसके अलावा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के पुनर्वास विशेषज्ञ एवं विशेष शिक्षक शिवांसु शुक्ला, दीपक त्रिपाठी और सामाजिक न्याय विभाग के मुख्य लिपिक चंद्र प्रताप तिवारी, राजेश मिश्रा, प्रभात शुक्ला के सहयोग में कार्यक्रम की समस्त गतिविधियाँ सुचारू रूप से संपन्न हुईं।

सभी उपस्थित अधिकारियों और अतिथियों ने इस बात पर बल दिया कि सांकेतिक भाषा को व्यापक रूप से अपनाने और इसका प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों को उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!