Re. No. MP-47–0010301

Crime:सीधी में चोरों के हौसले बुलंद,मंदिर समेत जगदम्बा माँ की मूर्ति हुई चोरी

Crime:सीधी में चोरों के हौसले बुलंद,मंदिर समेत जगदम्बा माँ की मूर्ति हुई चोरी

अमित श्रीवास्तव।

जमीन से उखाड़ ले गए मंंदिर

सीधी जिले के आदिवासी अंचल कुसमी के बीच जंगल में आस्था का केंद्र रुर्रानाथ धाम स्थित है। उसके ठीक बगल में मां जगदंबा का मंदिर बना हुआ था जो हजारों साल पुराना बताया गया है। जहां नवरात्रि के पहले ही दिन मां जगदंबा की मूर्ति तो मूर्ति मंदिर ही चोर चुरा कर या यूं कहे की उखाड़ कर ले गए।

चोरी गए मंदिर की फोटो

नवरात्रि के पहले दिन जब माता का दर्शन करने श्रद्धालु मंदिर के पास पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। माता की मूर्ति ही नहीं मंदिर ही गायब हो गया उसे जेसीबी के माध्यम से खोदकर चोर उठाकर ले गए। जानकारी लगते ही क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी को इसकी सूचना दी गई जहां मौके पर पुलिस की टीम पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

वन विभाग को नहीं है इसके बारे में पता

कहने को तो वन विभाग के कर्मचारी हमेशा वन के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य करते हैं। लेकिन वन विभाग की टीम को इसके बारे में कोई सूचना ही नहीं है। जंगल के बीचो-बीच बना यह मंदिर आस्था का केंद्र था जो हजारों साल पुराना बताया गया है। लेकिन वन विभाग के कर्मचारियों को इस बात की अभी तक भनक नहीं है। सुबह से लेकर दोपहर तक में सभी लोग वहां मौजूद रहे हैं लेकिन वन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर यह देखने तक नहीं आया।

वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की है संदिग्ध भूमिका

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग की जमीन के अंदर ही इस मंदिर का निर्माण हजारों साल पहले हुआ था। यहां ना तो वन विभाग उसका संरक्षण करने दे रही थी और ना ही उसका संवर्धन करने दे रही थी। यहां एक जेसीबी का मालिक जेसीबी लेकर आता है और दिनदहाड़े मंदिर को खोदकर वहां से उखाड़ ले जाता है। लेकिन वन विभाग के टीम को इसकी सूचना ही नहीं होती है। जबकि वन विभाग के कर्मचारी वहां पदस्थ हैं और उनकी ड्यूटी उसे क्षेत्र में घूमने तथा देखने के लिए लगी हुई है। इससे यह साफ साबित होता है कि वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की इसमें मिली भगत थी। हालांकि इस बात पर कितनी सच्चाई है और कितनी नहीं यह तो जांच का विषय है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!