Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news;सीधी जिले में सरकार से जुड़ी आठ बड़ी खबरों को एक नज़र मे पढ़ने के लिए क्लिक करें…. 

Sidhi24news;सीधी जिले में सरकार से जुड़ी आठ बड़ी खबरों को एक नज़र मे पढ़ने के लिए क्लिक करें…. 

1.समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित

सी ईओ जिला पंचायत ने समय-सीमा पत्रों पर निर्धारित समयावधि में कार्यवाही पूर्ण करने के दिए निर्देश

सीधी समय-सीमा पत्रों की समीक्षा करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमान राज ने समय-सीमा पत्रों पर निर्धारित समयावधि में कार्यवाही पूर्ण करने तथा की गई कार्यवाही से संबंधित वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि शासन के प्राप्त अति महत्वपूर्ण पत्रों पर समय-सीमा अंकित किया जाता है। उनमें प्राथमिकता से कार्यवाही किया जाना आवश्यक है। उन्होने निर्देशित किया है कि विभाग प्रमुख समय-सीमा पत्रों, मुख्यमंत्री महोदय के कार्यालय से प्राप्त पत्रों, शासन के प्राप्त पत्रों, जन आकांक्षा तथा जनसुनवाई में प्राप्त समय-सीमा पत्रों का अवलोकन कर लें। आगामी एक सप्ताह में कार्यवाही पूर्ण कर संबंधित पोर्टल में जानकारी अद्यतन करें। जिन पत्रों में कार्यवाही पूर्ण हो गई है, उन्हें विलोपित कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त शाखा प्रभारियों को टीएल की नस्तियों के साथ समक्ष में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए सीईओ जिला पंचायत ने निर्देशित किया है कि शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करायें। अन अटेन्डेड तथा निम्न गुणवत्ता से बंद शिकायतों की संख्या न्यूनतम होनी चाहिए। लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत चिन्हित सेवाओं के समय-बाह्य प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सीईओ जिला पंचायत ने आगामी एक सप्ताह में सभी प्रकरणों में सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अधिकारी कर्मचारी को नियमानुसार जुर्माने से दण्डित किया जावेगा। 

बैठक में उपखण्ड अधिकारी सिहावल एसपी मिश्रा, मझौली आर पी त्रिपाठी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। 

2.पीएमश्री विद्यालय के प्राचार्यों की बैठक आयोजित

छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के प्रयास करें – सीईओ जिला पंचायत

सीधी पी.एम.श्री स्कूल योजना एक केन्द्र प्रवर्तित योजना है और इसके अर्न्तगत चयनित सभी विद्यालय मॉडल स्कूल बनेगे और इनमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पूरी भावना समाहित होगी। इस योजना से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता का सुधार होगा अपितु विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों को भी तैयार करने में मदद करगी। विद्यालयों में समस्त आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जायेगी। विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान प्रयोगशालायें, कम्प्यूटर लैब्स और डिजिटल लाईब्रेरी जैसी सुविधाओं से लैस किया जायेगा। उक्त के संबंध में मुख्य कार्यपालन जिला पंचायत अंशुमान राज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार सीधी जिले के सभी 14 पी.एम.श्री स्कूल के प्राचार्यों की बैठक का आयोजन किया गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने कहा कि शिक्षा का क्षेत्र बहुत ही व्यापक है। हमें बच्चों को किताबों में मौजूद ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान देना भी आवश्यक है। उन्हें ऐसी शिक्षा दें जिससे उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित हो, उनमें चीजों को समझने की जिज्ञासा पैदा हो तथा उनमें तर्क करने की क्षमता का विकास हो। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशालाओं के साथ-साथ कम्प्यूटर लैब्स का अधिकतम उपयोग करें। श्जादू नहीं विज्ञान हैश् कार्यक्रम को जिले की प्रत्येक विद्यालय तक लेकर जाएं। कुछ विद्यालयों में रोबोटिक्स और कोडिंग के विषय में भी प्रयास करें। साथ ही जिले को संविधान साक्षर बनाने की दिशा में विद्यालयों से पहल की जाए। बच्चों के उनके अधिकारों-कर्तव्यों के विषय में जागरूक करें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा बजट राशि आई.सी.टी लैब, वोकेशनल लैब, हेल्थ कैम्प, आत्मरक्षा, अतिरिक्त क्लास रूम, टी.एल.एम., पीने के पानी की सुविधा पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये गये।

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ पी.एल. मिश्रा द्वारा पी.एम.श्री स्कूल का विस्तृत परिचय देते हुये इन विद्यालयों में बुनियादी व्यवस्थाओं जैसे शौचालय, पीने योग्य पानी, विद्युत व्यवस्था, इन्टरनेट सुविधा, फर्नीचर उपलब्धता, विद्यांजलि पोर्टल पर विद्यालयों का पंजियन, आपस में बेहतर समन्वय कर संचालन सुनिश्चित करना, जन सहयोग, पूर्व छात्रों के सहयोग और शासन के संयुक्त प्रयास से पी.एम.श्री विद्यालय के लक्ष्यों को बेहतर तरीके से प्राप्त किया जाना है। इन स्कूलों में समस्त बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि बच्चों को कोई परेशानी न हो आदि बिन्दुओं से अवगत कराया। 

समीक्षा बैठक में डी.पी.सी. राजेश तिवारी, सहायक आयुक्त डॉ डी.के. द्विवेदी, प्रवीण शक्ला ए.डी.पी.सी., डॉ सुजीत कुमार मिश्र ए.पी.सी. तथा जिले के सभी 14 पी.एम.श्री स्कूल कुसमी ब्लाक में शा.उ.मा.वि. टमसार एवं गोतरा, मझौली में टिकरी एवं चमराडोल, रामपुर नैकिन में बागढ, कन्या चुरहट, कन्या हाईस्कूल रामपुर नैकिन एवं हनुमानगढ़, सीधी ब्लाक में चैफाल, माध्यमिक विद्यालय मधुरी, पनवार, कन्या आदर्श हाईस्कूल सीधी तथा सिहावल में खुटेली एवं हटवाखास के प्राचार्य उपस्थित हुये।

3.जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित

बच्चों से भिक्षावृत्ति कराने पर होगी कानूनी कार्यवाही

सीधी/ 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से भिक्षावृत्ति कराने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध किशोर न्याय बालकों की देखरेख व संरक्षण अधिनिमय 2015 की धारा 76 के अंतर्गत दंडनीय कार्यवाही की जायेगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमान राज द्वारा जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम एवं भिक्षावृत्ति मे संलग्न परिवारों के समग्र पुनर्वास के लिये 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक संपूर्ण जिले में अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, नगरीय प्रशासन व महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वयं सेवी संगठनों के सहयोग से अभियान चलाकर भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों का पुनर्वास किया जायेगा। यदि कोई व्यक्ति किसी बच्चे से भीख मंगवाते हुये पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जावेगी। 

उप पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी ने बताया कि जिले में पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में जिला पुलिस बल द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध हो रहे अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान “मैं भी अभिमन्यु“ 03 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2024 तक चलाया जा रहा है। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक है कि समाज में लड़कों एवं पुरुषों को न केवल महिला संबंधी अपराधों के लिए जागरूक किया जाए, बल्कि उन्हें संवेदनशील बनाया जाकर पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित किया जाए। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषों को जागरुक करने हेतु अभिमन्यु जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी आर सी त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि विभिन्न विद्यालयों मे पाक्सो अधिनियम व गुड टच व वेड टच के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं तथा समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालयों तथा छात्रावासों में कार्यरत कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाने का निर्देश दिये गये हैं। विद्यालय वाहनों में कार्यरत चालक व परिचालक का भी पुलिस वेरिफिकेशन कराया जायेगा। श्री त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान के साथ-साथ बच्चों को बालश्रमिक के रूप में नियोजित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध भी कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी। सड़क पर रहने वाले बच्चों तथा अनाथ व निराश्रित बच्चों का सर्वे कर शासन द्वारा दी जाने वाली संस्थागत व गैर संस्थागत सेवाओं, फास्टर केयर, स्पासंरशिप आदि से लाभान्वित किया जायेगा। बच्चों का चिंहाकन आंगनवाडी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, स्वयं सेवी संगठनों के सहयोग से किया जायेगा।

जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में समस्त उपखण्ड अधिकारी सिहावल एसपी मिश्रा, मझौली आरपी त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

4.विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर एवं जन-जागरूकता गतिविधियां 10 अक्टूबर को

सीधी अक्टूबर माह को मानसिक स्वास्थ्य माह तथा 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। उक्त के अनुक्रम में 10 अक्टूबर 2024 को सुबह 09 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला चिकित्सालय सीधी के ओपीडी कक्ष क्रमांक 11 में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर एवं जन-जागरूकता हेतु गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।

सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ. दीपारानी इसरानी द्वारा आदेश जारी कर डाॅ. रविशंकर पटेल चिकित्सा अधिकारी मानसिक रोग, अमिता द्विवेदी नर्सिंग ऑफिसर एवं शुभम शुक्ला नर्सिंग ऑफिसर की ड्यूटी एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर एवं जन-जागरूकता गतिविधियों हेतु लगाई गई है।

5.एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर एवं जन-जागरूकता गतिविधियां 10 अक्टूबर को

सीधी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ. दीपारानी इसरानी ने आदेश जारी कर 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस एवं अक्टूबर माह को मानसिक स्वास्थ्य माह के रूप में मनाया जाता है। उक्ते के अनुक्रम में दिनांक 10 अक्टूबर 2024 को सुबह 09 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला चिकित्सालय सीधी के ओपीडी कक्ष क्रमांक 11 में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर एवं जन-जागरूकता हेतु गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।जारी आदेशानुसार डाॅ. रविशंकर पटेल चिकित्सा अधिकारी मानसिक रोग, अमिता द्विवेदी नर्सिंग आॅफिसर एवं शुभम शुक्ला नर्सिंग आॅफिसर की ड्यूटी एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर एवं जन-जागरूकता गतिविधियों हेतु लगाई गई है। 

6.भूतपूर्व सैनिकों के लिए युद्ध सम्मान योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2024

सीधी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जानकारी देकर बताया है कि युद्ध सम्मान योजना के अंतर्गत भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग भारत सरकार द्वारा 15 लाख रूपये सम्मान निधि के रूप में दिये जाने का प्रस्ताव है। सभी भूतपूर्व सैनिक ( या उनकी पत्नी), अफसरध्जेसीओध्जवान जिन्होंने 1965 या 1971 युद्ध में भाग लिया एवं उन्हे समर सेवा स्टार या पूर्वी स्टारध्पश्चमी स्टार मेडल प्राप्त किये है, उनका डाटा एकत्र किया जा रहा है। सीधी एवं सिंगरौली जिले में भूतपूर्व सैनिक जो कि मेडल प्राप्त किये हैं, अपना पूरा व्यौरा आवेदन डिसचार्ज बुक और सभी सपोर्टिंग डाक्यूमेंट के फोटो कापी के साथ निर्धारित प्रारूप में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय सीधी में 15 अक्टूबर 2024 तक जमा कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय सीधी से संपर्क कर सकते हैं।

7.जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट में कक्षा 6वीं में आवेदन की अंतिम तिथि 07 अक्टूबर

सीधी प्रभारी प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट ने जानकारी देकर बताया है कि पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट के कक्षा 6वीं में सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन हेतु आवेदन करने की तिथि बढ़ाई गई है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथ 07.10.2024 है। अभ्यर्थी का जन्म दिनांक 01.05.2012 से 31.07.2015 के बीच होना चाहिए, अभ्यर्थी सीधी जिले का निवासी होना चाहिए एवं सीधी जिले में ही कक्षा 5वीं में अध्ययनरत होना चाहिए, पात्रता पूर्ण करने वाले अधिक से अधिक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करें।

कक्षा 6वीं में भरे गये समस्त आवेदन पत्रों के लिए सुधार हेतु नवोदय विद्यालय की वेबसाइट दिनांक 08.10.2024 और 09.10.2024 तक खुली रहेगी जिन अभ्यर्थियों को सुधार करना है वह इन 2 दिनों में सुधार कर सकते हैं। 

8.जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट में कक्षा 9वी तथा 11वी में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2024

सीधी/ प्रभारी प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट ने जानकारी देकर बताया है कि कक्षा 9वीं एवं 11वीं में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन विद्यालय की वेबसाइट पर प्रारंभ हो गया है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30.10.2024 है। अभ्यर्थी का जन्म कक्षा 9वीं के लिए दिनांक 01.05.2010 से 31.07.2012 एवं कक्षा 11वीं के अभ्यर्थी का जन्म दिनांक 01.06.2008 से 31.07.2010 के बीच होना चाहिए, अभ्यर्थी सीधी जिले का निवासी होना चाहिए एवं सीधी जिले में ही कक्षा 9वीं के लिए 8वीं में एवं कक्षा 11वीं के लिए 10वीं में अध्ययनरत होना चाहिए। पात्रता पूर्ण करने वाले अधिक से अधिक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करें। परीक्षा 08 फरवरी 2025 होगी।

कक्षा 09 के लिए वेबसाइट https://cbseitms.nic.in/2024/nvsix एवं कक्षा 11 के लिए वेबसाइट https://cbseitms.nic.in/2024/nvsxi_11 पर आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!