Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news:एमपी सरकार ने फिर लिया 5 हजार करोड़ का लोन, प्रदेश पर बजट से अधिक है कर्जा

Sidhi24news:एमपी सरकार ने फिर लिया 5 हजार करोड़ का लोन, प्रदेश पर बजट से अधिक है कर्जा

भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बाजार पांच हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। 2500-2500 करोड़ रुपये की दो किश्तों में कर्ज लिया गया है। पहली किश्त का कर्ज 11 साल में और दूसरी किश्त का कर्ज 19 साल में चुकाया जाएगा। रिजर्व बैंक के मुम्बई कार्यालय के माध्यम से नया कर्ज बाजार से उठाया गया है।

इस साल कर्ज की कुल राशि 40,500 करोड़

इस साल 35 हजार 500 करोड़ का कर्ज लिया जा चुका है। मंगलवार को लिए गए कर्ज को मिलाकर यह राशि 40 हजार 500 करोड़ रुपये हो जाएगी। राज्य सरकार इस साल 23 जनवरी को 2500 करोड़, फरवरी माह में 13 हजार करोड़, 26 मार्च को पांच हजार करोड़, अगस्त माह में 10 हजार करोड़ और 24 सितंबर को पांच हजार करोड़ इस तरह आठ बार कुल 35 हजार 500 करोड़ रुपये कर्ज ले चुकी है।

प्रदेश के कुल बजट से अधिक कर्जा

अब तक राज्य सरकार 3.75 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज ले चुकी है। वहीं, मध्य प्रदेश के कुल बजट की बात करें तो यह 3.65 लाख करोड़ रुपये का है, लेकिन इससे अधिक मध्य प्रदेश सरकार पर कर्ज है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!