Re. No. MP-47–0010301

Police transfer:देर रात पुलिस अधीक्षक ने की प्रशासनिक सर्जरी,बदले 6 थाना प्रभारी

Police transfer:देर रात पुलिस अधीक्षक ने की प्रशासनिक सर्जरी,बदले 6 थाना प्रभारी

-15 अधिकारियों के हुए एकसाथ तबादले

सतना, – सतना पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। इस फेरबदल में 15 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसमें सिटी कोतवाली और महिला थाना समेत छह थानों के प्रभारी शामिल हैं।

गुरुवार रात जारी सूची के अनुसार, इंस्पेक्टर शंखधर द्विवेदी को सिटी कोतवाली से सभापुर थाना भेजा गया है। वहीं, सभापुर थाना प्रभारी रहे इंस्पेक्टर रावेंद्र द्विवेदी को सिटी कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। महिला थाना से कार्यवाहक निरीक्षक प्रीति विश्वकर्मा को हटाकर पुलिस लाइन बुला लिया गया है, जबकि प्रियंका पाठक को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है।

चित्रकूट थाना प्रभारी रहे कार्यवाहक निरीक्षक पंकज शुक्ला को पुलिस लाइन भेजा गया, और उनके स्थान पर डीआर शर्मा को चित्रकूट भेजा गया है। सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र पटेल को धारकुंडी थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

कार्यवाहक उप निरीक्षक अजय सिंह परिहार को थाना जैतवारा में पदस्थ किया गया है। यह फेरबदल एसपी गुप्ता के कार्यकाल में सबसे व्यापक बदलाव है, जो पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता को बढ़ाने का प्रयास है।

पुलिस विभाग के इस परिवर्तन को लेकर जिले की जनता और पुलिसकर्मियों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। आशा है कि ये बदलाव सतना की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

 

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!