Re. No. MP-47–0010301

अमिलिया में सड़क दुर्घटना, बाईक समेत युवक गिरा घाट के नीचे

अमिलिया में सड़क दुर्घटना, बाईक समेत युवक गिरा घाट के नीचे

अमिलिया– अमिलिया थाना क्षेत्र के घोपारी गांव के 36 वर्षीय युवक बृजेश पटेल की आज सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बृजेश पटेल पिता आनंद किशोर पटेल अपने निजी कार्य के लिए हनुमाना की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह कैमूर पहाड़ के नीचे गिर गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद अमिलिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वाहन की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और वह फरार है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में छानबीन तेज कर दी है।युवक को क्रेन की सहायता से निकालने का प्रयास किया जा रहा था।

स्थानीय लोग इस दुर्घटना को लेकर शोकाकुल हैं और इस घटना ने क्षेत्र में डर और चिंता का माहौल बना दिया है। पुलिस प्रशासन से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।अमिलिया पुलिस द्वारा की जा रही है जांच, और इस घटना को लेकर आसपास के गांवों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!