Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news:पूर्व मंत्री इंद्रजीत कुमार की पुण्यतिथि पर सुपेला में श्रद्धांजलि सभा आज

Sidhi24news:पूर्व मंत्री इंद्रजीत कुमार की पुण्यतिथि पर सुपेला में श्रद्धांजलि सभा आज

सीधी– विंध्य क्षेत्र और पूरे मध्य प्रदेश में जनसेवा की अनूठी मिसाल पेश करने वाले कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री स्व. इंद्रजीत कुमार पटेल की छठवीं पुण्यतिथि पर आज उनके गृह ग्राम सुपेला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 18 नवम्बर, सोमवार को उनकी समाधि स्थल पर पुष्पांजलि एवं भजन कार्यक्रम के रूप में होगा।

स्व. इंद्रजीत कुमार पटेल के समर्थक और उनसे जुड़े लोग प्रतिवर्ष उनके समाधि स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके सुपुत्र, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने इस अवसर पर सभी गणमान्य नागरिकों से श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने का आग्रह किया है। श्री पटेल ने कहा कि उनके पिता की जीवन भर की सेवाओं की यादें आज भी विंध्य क्षेत्रवासियों के दिलों में ताजगी से जीवित हैं।

उन्होंने आगे कहा, “पिताजी का जीवन सादगी और सेवाभाव का उत्कृष्ट उदाहरण था। वे सभी से स्नेहपूर्वक मिलते थे और संकट के समय कई परिवारों की मदद करते थे। वे हमेशा जनता के सेवक के रूप में कार्य करते थे। उनके दिन की शुरुआत रामायण की चौपाइयों के पाठ से होती थी, और रात देर तक समाज सेवा में व्यस्त रहते थे। उनका जीवन सम्पूर्ण सात्विक था और वे अत्यंत सरल और सहृदय व्यक्ति थे।”

यह श्रद्धांजलि सभा स्व. इंद्रजीत कुमार पटेल के समर्पण, साधना और जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा को सम्मानित करने का अवसर प्रदान करेगी।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!