Re. No. MP-47–0010301

सीधी जिले में 5 नवनियुक्त अभियोजन अधिकारियों की पदस्थापना

सीधी जिले में 5 नवनियुक्त अभियोजन अधिकारियों की पदस्थापना

सीधी। मध्यप्रदेश शासन, गृह विभाग, भोपाल द्वारा जारी आदेश के तहत सीधी जिले के जिला लोक अभियोजन कार्यालय में 5 नवनियुक्त सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। यह पदस्थापना आदेश मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2021 में चयनित उम्मीदवारों के लिए 2 वर्ष की परिवीक्षा अवधि के तहत जारी किए गए हैं।

नवनियुक्त अभियोजन अधिकारियों में श्री ओमप्रकाश बागरी, श्री गरूण कुमार कोल, श्रीमती जागृति पाण्डे, श्रीमती अलका दुबे और सुश्री आसिता मिश्रा शामिल हैं। इन अधिकारियों ने 18 नवम्बर 2024 को जिला लोक अभियोजन कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया।

पदस्थापना के बाद इन अधिकारियों के द्वारा अभियोजन कार्यों में सुलभता एवं पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे न्याय प्रक्रिया में और तेजी आएगी और आम नागरिकों को त्वरित न्याय मिल सकेगा।

सीधी जिले में अभियोजन अधिकारियों की यह नई टीम न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने और अभियोजन के संचालन में दक्षता लाने में अहम भूमिका निभाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!