Re. No. MP-47–0010301

जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद की स्वच्छता टीम के बीच स्वच्छता क्रिकेट मैच आयोजित

जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद की स्वच्छता टीम के बीच स्वच्छता क्रिकेट मैच आयोजित

सीधी, 15 दिसम्बर 2024:
कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन में स्वच्छता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्रसाल स्टेडियम, सीधी में स्वच्छता क्रिकेट कप का आयोजन किया गया। इस मैच में जिला प्रशासन की टीम ने नगर पालिका परिषद की स्वच्छता टीम को हराकर स्वच्छता का संदेश दिया।

मैच 15-15 ओवर का था, जिसमें जिला प्रशासन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नगर पालिका परिषद की टीम 132 रन ही बना सकी। इस रोमांचक मुकाबले में डीएफओ राजेश खन्ना को “मैन ऑफ द मैच” और “बेस्ट बल्लेबाज” का पुरस्कार मिला, जबकि जिला पंजीयक अभिषेक सिंह को “बेस्ट बॉलर” घोषित किया गया।

मुख्य उद्देश्य

इस आयोजन का उद्देश्य आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक और प्रेरित करना था। आयोजन के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ ली। साथ ही, स्वच्छता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान और स्वसहायता समूहों द्वारा थ्रीआर पार्क प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

प्रतिभागी एवं आयोजन की झलकियां

जिला प्रशासन की टीम:
पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज, वनमण्डलाधिकारी राजेश खन्ना, एसडीएम चुरहट शैलेश द्विवेदी, जिला पंजीयक अभिषेक सिंह बघेल, एचडीएफसी मैनेजर सत्येंद्र पटेल, पटवारी उपेंद्र सिंह, जयराम मीणा, देवेंद्र कुशवाहा, इन्द्र मिश्रा और अजीत तिवारी

नगर पालिका परिषद की टीम:
उपयंत्री अशोक मिश्रा, राघवभान सिंह, गौरव सिंह, आलोक सिंह, रजनीश श्रीवास्तव, विश्वास चतुर्वेदी, राजेंद्र भारती, विनोद सिंह, मनोज चौबे, शिव भारती और रोहित रावत

सीईओ की अपील

जिला पंचायत के सीईओ अंशुमन राज ने नागरिकों से अपील की कि:

  • अपने आसपास गंदगी न फैलाएं।
  • गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखें।
  • पॉलिथीन का उपयोग बंद करें।
  • कचरा केवल नगर पालिका की वाहन में डालें।
  • सीधी को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर शहर बनाने में सहयोग करें।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा, समाजसेवी डॉ. अनूप मिश्रा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मिनी अग्रवाल और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

यह आयोजन न केवल एक मनोरंजक खेल साबित हुआ, बल्कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का एक प्रभावी माध्यम भी बना।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!