Re. No. MP-47–0010301

नए साल में प्रदेश को मिलेंगे नए प्रमुख सचिव, सचिव और एडीजी

नए साल में प्रदेश को मिलेंगे नए प्रमुख सचिव, सचिव और एडीजी

भोपाल। नए साल में प्रदेश के प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रमोशन किए जा रहे हैं। मंगलवार को मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले हुए। इसमें विभिन्न बैचों के अधिकारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ किया गया।

प्रमुख सचिव और सचिव के प्रमोशन

प्रमोट होने वाले दो प्रमुख सचिवों में नवनीत मोहन कोठारी और पी. नरहरि का नाम शामिल है। वहीं, सचिव पद पर 19 अधिकारियों को प्रमोट किया गया है, जिनमें प्रियंका दास, अविनाश लवानिया, तरुण कुमार पिथोड़े, धनराजू एस, इलैया राजा टी, मनीष सिंह जैसे नाम प्रमुख हैं।

33 एडिशनल सेक्रेटरी को प्रमोशन

एडिशनल सेक्रेटरी पद के लिए 33 नामों को मंजूरी दी गई है। हालांकि, अजय कटेसरिया और तरुण भटनागर के नाम विभागीय जांच के चलते फिलहाल रुके हुए हैं।

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

पुलिस विभाग में भी प्रमोशन की बड़ी घोषणा की गई।

  • एडीजी: इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाए जाएंगे।
  • आईजी प्रमोशन: सचिन कुमार अतुलकर, रुचिका जैन, कुमार सौरभ समेत पांच अधिकारियों को आईजी के पद पर प्रमोट किया गया।
  • डीआईजी प्रमोशन: 11 अधिकारियों को डीआईजी बनाया गया।

सलेक्शन ग्रेड का लाभ

वर्ष 2021 बैच के आईएएस और 2012 बैच के आईपीएस अधिकारियों को सलेक्शन ग्रेड दिया गया है। यह उन अधिकारियों को दिया जाता है, जिनकी सेवाएं 10 साल पूरी हो चुकी हैं, लेकिन पदों की कमी के चलते प्रमोशन नहीं हो पाता।

प्रशासनिक मजबूती की दिशा में कदम

इन प्रमोशनों से प्रदेश का प्रशासनिक और पुलिस ढांचा और अधिक मजबूत होगा। नए साल में इन अधिकारियों की नियुक्ति से प्रदेश में प्रशासनिक कामकाज की गति तेज होने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!